Rajasthan News: सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार की मौत
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:14 AM
Rajasthan News : राजस्थान के अलवर जिले में सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Rajasthan News
बानसूर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील जाखड़ ने बताया कि यह हादसा बानसूर थाना क्षेत्र के कोटपूतली रोड पर नई सड़क के पास बृहस्पतिवार की रात को हुयी जब बाइक सवार चार युवक शादी समारोह के लिए कपड़े की खरीदारी करने रहे थे ।
उन्होंने कहा कि बाइक सवारों की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।
जाखड़ ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रदीप सिंह, ललित सिंह, राहुल सिंह और नवीन सिंह के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदीप और ललित भाई थे।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये और शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।