पुलिस ने रविवार को बताया कि हादसा शनिवार देर रात रावतसर-सरदारशहर राजमार्ग पर बिसरासर गांव के पास हुआ। पल्लू थाने के प्रभारी गोपी राम ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल को इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि ट्रक पल्लू से सरदारशहर की ओर जा रहा था और कार बिसरासर गांव से राजमार्ग पर आई थी तथा दोनों की टक्कर हो गई।
Rajsthan News
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू मेघवाल, नरेश कुमार, दानाराम, बबलू और मुरली शर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।