विज्ञापन

Rajasthan News : लम्बे अर्से तक कांग्रेस की राजनीति करने वाले प्रखर नेता जोगिन्दर सिंह अवाना हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल में राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष बने हैं। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष बनते ही जोगिन्दर सिंह अवाना ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। जोगिन्दर सिंह अवाना ने राजस्थान में RLD को तीसरी बार बड़ी राजनीति पार्टी बनाने का अभियान शुरू किया है। राजस्थान प्रदेश में RLD स्थापित करने के लिए जोगिन्दर सिंह अवाना एक के बाद एक कार्यक्रम कर रहे हैं।
राजस्थान प्रदेश में RLD को स्थापित करने के मकसद से जोगिन्दर सिंह अवाना एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राष्ट्रीय लोकदल राजस्थान का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें श्री अवाना ने पार्टी की नीति एवं संगठन के विस्तार जैसे मुद्दों पर रणनीति पर चर्चा की। इसी दौरान अवाना ने सम्मेलन में उपस्थित कार्यकताओं का उत्साहवर्धन करते हुए जोशीले अंदाज में कहा कि हमें एकजुट होकर पार्टी को प्रदेश में मजबूत करना है और तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करना है। पार्टी द्वारा जनहित के मुद्दे जिसमें किसान युवा एवं मजदूर वर्गों के सर्वांगीण विकास को पुरजोर तौर पर उठाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अवाना ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी श्री चरण सिंह के ग्रामीण विकास एवं सामाजिक विकास की दूरगामी नीति को प्रदेश के हर कोने में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा साथ ही अवाना ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी हित में निरंतर काम करता हुआ प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक नजर आएगा तथा आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज के चुनावों में महत्वपूर्ण सहभागिता के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभायेगा। इसी दौरान श्री अवाना ने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाली 29 मई 2025 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में पिंक सिटी प्रेस क्लब में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय एवं समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री मलूक नागर, RLD से भरतपुर विधायक श्री डॉ सुभाष गर्ग ,पार्टी के प्रवक्ता श्री मनोज चौधरी ,राजेश गुर्जर , देवी सिंह दौसा , नरेंद्र भाटी ,हरीश लोहिया ,राजू भाटी एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन