
कुमार ने शिकायत में कहा, “इस पर हमने मांग की कि हमारे पैसे वापस किए जाएं, जिसके बाद बहस हुई और कर्मचारियों ने हमें पीटा और कमरे में बंद कर दिया।” उसने कहा, “बाद में, तीन कर्मचारी - सोनू, मोनू और राहुल - बंदूक दिखाकर हमें जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए और फिर से पीटा। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वे वहां से चले गए।” पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद, भारतीय दंड संहिता व शस्त्र अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत बिलासपुर थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। बिलासपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राहुल देव ने बताया, “हमने आरोपियों की पहचान कर ली है लेकिन वे फरार हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”