Rajasthan News : मार्च में शुरू होगी राजस्थान की पहली क्रूज सेवा
File Photo
भारत
RP Raghuvanshi
08 Jan 2023 04:48 PM
जयपुर। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह और पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के अजमेर जिले में 150 यात्रियों को ले जाने की क्षमता वाला एक ‘डबल डेकर क्रूज’ पर्यटकों के बीच आकर्षण का नया केंद्र होगा।
Rajasthan News
अजमेर की आना सागर झील में चलाया जाने वाला यह जहाज राजस्थान में क्रूज सेवा की शुरुआत करेगा। इसका परिचालन मार्च में शुरू होने की उम्मीद है।
अजमेर नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि क्रूज सेवा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। पिछले साल निर्माण टेंडर जारी किया गया था और फरवरी तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। क्रूज सेवा से नगर निगम को हर साल 66.5 लाख रुपये की आय होने का अनुमान है।
Rajasthan News
नगर निगम के सहायक अभियंता रवींद्र सैनी ने कहा कि क्रूज सेवा झील में चक्कर लगाने वाली नावों से अलग मार्ग पर संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा टिकट की दरें नगर निगम की स्वीकृति के बाद तय की जाएंगी। सैनी ने कहा कि क्रूज में एक रेस्तरां भी उपलब्ध होगा। लोग छोटी पार्टियों और समारोहों के लिए इस जहाज की बुकिंग करा सकेंगे।
वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कंपनी को क्रूज के निर्माण का ठेका पिछले साल फरवरी में दिया गया था और 15 महीने के भीतर क्रूज तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।