
Rajsthan News : राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना थाना इलाके में रहने वाले एक दूल्हे के साथ दुल्हन ने इतना तगड़ा झटका दिया है कि अब दूल्हा पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। शादी को हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन दुल्हन है कि अपने पति से संबंध बनाने तो तैयार नहीं है। अब जब पति से रहा न गया तो उसने दुल्हन का हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पति को इतनी तेज झटका लगा कि उसके तो पूरी तरह से होश ही उड़ गए।
जयपुर के मुहाना थाना इलाके में रहने वाले एक दूल्हे ने करीब चार लाख रुपए खर्च किए और उसके बाद शादी की। दुल्हन के परिवार को यह पैसा दिया गया। दुल्हन घर भी आ गई, लेकिन दूल्हे को सुहागरात मनाने नहीं दी। व्रत और मन्नत की बात कहकर पति से दूर रहती चली गई। लेकिन जब दूल्हे ने जबदरस्ती की तो यही जबरदस्ती उस पर भारी पड़ गई। अब दुल्हन ने उसे कई केसों में फंसाने की धमकी दे दी है। रुपए ले गई है और अब और ज्यादा रूपया मांग रही है।
जब दूल्हे को पता चला है कि वह पहले से ही शादीशुदा है तो अब उसने पुलिस केस कराया है। मुहाना पुलिस ने बताया कि एक निजी कंपनी में काम करने वाले छोटेलाल ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि मुहाना इलाके में उसकी फैक्ट्री के बाहर राजू नाम का एक युवक चाय की दुकान लगाता था। कुछ दिन पहले राजू से छोटेलाल की बात हुई कि उसकी शादी नहीं हो रही है। रिश्ते आते हैं लेकिन बात नहीं बन पाती। ऐसे में उम्र भी करीब पैंतीस साल हो गई है।
राजू ने कहा कि उसके एक दोस्त की बहन कुंवारी है। उस दोस्त का नाम दीपक है। बातचीत होने पर राजू अपने साथ छोटू लाल को लेकर दीपक के घर गया। वहां उसकी बहन मंजू से मुलाकात हुई। शादी के लिए परिवार को करीब चार लाख रुपए दिए गए। उसके बाद कुछ दिन पहले शादी करा दी गई। शादी के कई दिनों तक मंजू ने छोटे लाल को पास नहीं आने दिया। वह कहती रही कि कुछ दिन की मन्नत है पूरी होने पर संबध बना सकेंगे। लेकिन जब कई दिन बीत गए छोटे लाल ने जबरन संबध बनाने की कोशिश की तो मंजू के मुंह से निकल गया कि वह पहले से शादीशुदा है। इसी बात पर बवाल हो गया। अब छोटे लाल ने केस दर्ज कराया है। उसकी पत्नी उसे उल्टा रेप केस, दहेज केस में फंसाने की धमकी दे रही है। Rajsthan News