Rajasthan News : श्री कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में अद्भुत घंटे से निकलेगी ऊॅं की ध्वनि
The sound of Om will emerge from the wonderful hour in Shri Kotri Charbhuja Nath Temple
भारत
चेतना मंच
15 Feb 2023 05:33 PM
मेवाड़। आराध्य देव कहे जाने वाले श्री कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में 525 किलो वजन के अष्टधातु से निर्मित विशालकाय घंटा स्थापित किया जाएगा। इसकी स्थापना शिवरात्रि के पवित्र मौके पर की जाएगी। इस विशालकाय घंटे की स्थापना को लेकर भक्त बेहद उत्साहित हैं। इस घंटे की खासियत है कि इसे बजाने पर ॐ की ध्वनि निकलेगी।
भक्तों का मानना है कि इस विशालकाय घंटे को बजाने से निकलने वाली ॐ की ध्वनि से वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो जाएगा। इसका निर्माण श्री कोटड़ी चारभुजा नाथ के भक्तों द्वारा उत्तर प्रदेश के जलेश्वर के कारीगरों से कराया गया है।
मंदिर आने से पूर्व घंटे का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्थान के मंदिरों में स्थापित घंटों में यह सबसे विशाल है। घंटे का निर्माण भक्त चोपड़ा परिवार की ओर से कराया गया है। इसके निर्माण में पीतल, तांबा और जस्ता सहित अष्टधातु का उपयोग किया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।