Rajasthan News : केंद्रीय मंत्री के काफिले की कार की चपेट में आया युवक हार गया जिंदगी की जंग
The young man who came under the grip of the Union Minister's convoy lost the battle of life
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:58 AM
जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले की एक कार की चपेट में आने से घायल हुआ 27 वर्षीय युवक आखिर जिंदगी की जंग हार गया। अस्पताल में 11 दिनों तक मौत से लड़ने के बाद आखिर उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने यह जानकारी दी।
एक करोड़ रुपये और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग
मृतक जगदीश सुथार के रिश्तेदार अस्पताल में धरने पर बैठ गए। उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने एक करोड़ रुपये का मुआवजा और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। जगदीश के रिश्तेदार वासुदेव सुथार ने कहा कि युवक की मौत से परिवार बिखर गया है।
27 जून को हुआ था हादसा
उन्होंने कहा कि हमने एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। जब तक ये मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम शव नहीं लेंगे। यहां बीजेएस कॉलोनी में 27 जून को शेखावत के काफिले की एक कार ने जगदीश को उस समय टक्कर मार दी थी, जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पावटा की ओर जा रहा था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#rajasthannews #gajendrashekhawat #rajasthanlatestnews