आधी रात को कूलर में छिपकर बैठ गया प्रेमी ऐसे आया पकड़ में
Rajasthan News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:59 AM
Rajasthan News : प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर जाकर मिलने के लिए प्रेमी क्या कुछ नहीं करते। प्रेमिका के परिजनों द्वारा पकड़े ना जाए, इसलिए छिपने के लिए भी ऐसी जगह तलाश करते थे, जहां पर किसी की कोई पहुंच ना हो। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है। जहां पर एक ऐसी जगह छिपकर बैठ गया कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। यह प्रेमी कैसे पकड़ में आया आईए हम आपको बताते हैं...
Rajasthan News
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स कूलर में बैठा नजर आ रहा है। लेकिन पकड़ में आ गया और युवती के परिजनों ने उसे पकड़कर कूलर से बाहर निकाल दिया।
मामला राजस्थान का है, लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो राजस्थान के किस शहर से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि पकड़ा गया शख्स वीडियो में दिखाई दे रही एक युवती का प्रेमी है जो आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि जब प्रेमी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तब घर वालों को उसकी आहट महसूस हुई। घर वालों को लगा कि कोई चोर आ गया है। जिसके बाद परिजन घर की तलाशी लेने लगे। शख्स के घर में घुसने के बाद गली के कुत्ते भौंकने लगे थे, जिसके कारण सब लोग जाग गए। इसके बाद जब वो तलाशी लेने गए तो उन्हें शक हुआ कि लड़की कुछ छिपा रही है। उन्हें संदेह हुआ कि वो कूलर के भीतर कुछ छिपा रही है। जब देखा गया तो उसमें प्रेमी छिपकर बैठा हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो से पता चला कि प्रेमी शख्स को प्रेमिका के घर वाले जानते थे। वहीं इस वायरल वीडियो में एक महिला राजस्थानी भाषा में ये बोलते हुए सुनी जा सकती है कि इस शख्स यानी की प्रेमी की पत्नी उसे ढूंढ रही है। इससे मालूम होता है कि वो शादीशुदा है. वहीं परिवार की महिला इन दोनों को खरीखोटी सुनाने लगती है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।