Rajasthan News : श्रीगंगानगर में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Noida News: Dirty act with a teenager by entering the flat
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:13 PM
जयपुर। राजस्थान की श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह व्यवसायी हरखचंद मालपानी से रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहा था। मालपानी से इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस इसकी जांच कर रही थी। पुलिस ने बताया कि मालपानी ने तहरीर में कहा था कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम पर उनसे जबरन वसूली कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू, सचिन और हरीश के रूप में हुई है, जो पंजाब के रहने वाले हैं।
श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक अनिल पारिस देशमुख ने बताया कि कल रात तीन लोगों को एक स्थानीय व्यवसायी से पैसे ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनका संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से है। पुलिस के अनुसार, पुलिस को आरोपियों के श्रीगंगानगर में होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। साधुवाली इलाके के पास पुलिस की गाड़ियों को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और इस दौरान आरोपी हरीश ने पुलिस पर गोली चलायी। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में हरीश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी हरीश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जबकि अन्य गिरफ्तार आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।