घटना के वक्त सो रही थी महिला और उसकी बेटी
पुलिस के अनुसार, घटना राजाखेड़ा इलाके में हुई जहां आरोपी बनवारी के घर में घुस गए और कमरे में सो रही उसकी पत्नी सीमा (25) और एक साल की बेटी पर गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बनवारी भी घर में ही मौजूद था, लेकिन वह घटना के समय छिप गया था।
सुबह-सुबह मिली सूचना : एसपी
धौलपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि हमें सुबह-सुबह सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए मामले की जांच की जा रही। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है। आगे की जांच की जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।