Rajasthan : अब इतनी मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जानकर चौंक जाएंगे
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:38 AM
जयपुर। राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार हर वर्ग को खुश करने की जुगत में लगी है। इसके तहत सरकार ने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन बढ़ाने का फैसला किया है। इस योजना के तहत अब न्यूनतम 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलगी। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुहर लगा दी। इससे सरकार के खजाने पर प्रतिवर्ष 2222.70 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री गहलोत ने मानवीय दृष्टिकोण के तहत सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वर्तमान में देय 500-750 रुपये प्रतिमाह पेंशन राशि अब न्यूनतम 1000 रुपये प्रतिमाह मिलेगी। बयान के अनुसार, इस स्वीकृति से पेंशनधारियों को आर्थिक सम्बल मिलेगा। वृद्धावस्था, एकलनारी, विशेष योग्यजन, लघु एवं सीमांत कृषक पेंशन में पात्र आवेदकों को बढ़ी हुई पेंशन राशि मई माह से मिलेगी, जो कि एक जून 2023 को देय होगी।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पेंशन दरों में वृद्धि से अब राज्य सरकार पर प्रतिमाह 185 करोड़ रुपये और प्रतिवर्ष 2222.70 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। अभी प्रतिमाह लगभग 700 करोड़ रुपये व्यय होते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की गई थी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।