Rajasthan PTET Result 2022- जारी हुआ राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
भारत
चेतना मंच
23 Jul 2022 07:10 PM
Rajasthan PTET Result 2022- राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com पर जारी कर दिया गया है। पहले यह खबर सामने आई थी कि 22 जुलाई को पीटीईटी परीक्षा का प्रोविजनल आंसर शीट जारी किया जाएगा, परंतु इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। अब आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की खबर सामने आई। परीक्षा परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
जुलाई पहले सप्ताह में आयोजित हुई थी परीक्षा -
राजस्थान के सभी गवर्नमेंट और निजी शिक्षण संस्थानों में 2 साल के बीएड व 4 साल के बीए/बीएड/ बीएससी कोर्स के लिए पीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। साल 2022 में राजस्थान की टीचर एजुकेशन टेस्ट 3 जुलाई को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में 100000 से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परीक्षा एक पाली में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित आंसर शीट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। परंतु अब राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का परिणाम (Rajasthan PTET Result) घोषित कर दिया गया है।
ऐसे देखे रिजल्ट -
- राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट www.ptetraj2022.com पर जाएं।
- होम पेज पर जाकर BEd Rajasthan PTET Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए खाली स्थान पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद आप का रिजल्ट आपके सामने खुल जायेगा।