राजस्थान: झालावाड़ के स्कूल में गिरी छत, 25 मासूमों के दबे होने की आशंका
Big Breaking
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:45 AM
Big Breaking: राजस्थान से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है। जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की क्लासरूम की छत आज (शुक्रवार) सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त कक्षा में करीब 60 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से करीब 25 बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त बच्चे सामान्य पढ़ाई कर रहे थे कि तभी एक तेज आवाज के साथ छत गिर पड़ी। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण और स्कूल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को निकालने का काम शुरू किया। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं।