
Rajsthan News /भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में मध्य प्रदेश से आई दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ एक दिन भी नहीं गुजारा। रात होते ही कांड़ करके फरार हो गई। दुल्हन की तलाश के लिए भरतपुर पुलिस की एक टीम आज एमपी भेजी गई है लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है। इधर दूल्हा है कि जिद पकडे बैठा है दुल्हन के लिए।
मामला भरतपुर जिले की कोतवाली थाना इलाके का है। शादी 24 मई को हुई थी और केस कल शाम दर्ज किया गया है। पूरे शहर में तलाश करने के बाद अब एक टीम को एमपी भेजा गया है। दरअसल, भरतपुर जिले के रहने वाले राहुल उर्फ सोनू की शादी नहीं हो पा रही थी। परिवार भी परेशान था। सभी यह चाहते थे किसी तरह राहुल की शादी हो जाए।
राहुल के एक दोस्त राकेश ने कहा कि उसकी पत्नी मध्य प्रदेश की रहने वाली है। एमपी में उसकी पत्नी के ससुराल में एक युवती है जिससे शादी की जा सकती है। एमपी जाकर दोनों दोस्त लड़की को देख आए। लड़की वालों ने कहा कि वे गरीब हैं दो लाख रुपए देंगे तो शादी करा देंगे। राहुल ने आधा पैसा दे दिया। आधा पैसा शादी वाले दिन देना तय किया गया। 24 मई को एक सादा समारोह में दोपहर के समय शादी हुई। शाम को फेरे हुए, फेरे होने के बाद खाना हुआ और सभी मेहमान अपने अपने घरों में चले गए।
सोनू और उसकी पत्नी काजल की सुहागरात की तैयारी परिवार करने लगा। काजल अपने कमरे में चली गई और कुछ देर के बाद सोनू कमरे में आया। दोनों बिस्तर पर आए लेकिन, इस दौरान काजल ने सोनू को कुछ इंतजार करने के लिए कहा। इसी बीच सोनू को नींद आ गई। कुछ घंटे के बाद उठा तो देखा कमरे में रखा कैश, कुछ जेवर और कीमती सामान समेटकर पहली मंजिल से साड़ी की रस्सी बांधकर दुल्हन भाग गई। सोनू को विश्वास था कि वह आ जाएगी, इसलिए केस दर्ज नहीं कराया गया। आखिर कल केस दर्ज कराया गया है ओर काजल की तलाश की जा रही हैं।