विज्ञापन
देश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग ने जून-जुलाई 2026 के दौरान रिटायर हो रहे राज्यसभा सदस्यों की सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान कर दिया है। आयोग के फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Rajya Sabha Election 2026 : देश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग ने जून-जुलाई 2026 के दौरान रिटायर हो रहे राज्यसभा सदस्यों की सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान कर दिया है। आयोग के फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 10 राज्यों से राज्यसभा के 24 सदस्य आगामी महीनों में रिटायर होंगे, जिसके चलते इन सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन सीटों के लिए मतदान 18 जून 2026 को होगा। इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने भी अपने संभावित उम्मीदवारों और रणनीतियों पर मंथन शुरू कर दिया है। Rajya Sabha Election 2026
इस चुनाव में आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटों पर मतदान होगा। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान की 3-3 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। झारखंड की 2 सीटों के अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की 1-1 सीट भी चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा होंगी। Rajya Sabha Election 2026
इस बार जिन नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें कई चर्चित राजनीतिक चेहरे शामिल हैं। मध्य प्रदेश से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कर्नाटक से पूर्व प्रधानमंत्रीएच. डी. देवेगौड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे बड़े नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से कई वरिष्ठ सांसद भी रिटायर होने जा रहे हैं, जिससे राज्यसभा की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Rajya Sabha Election 2026
इसी बीच निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 2 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का भी ऐलान किया है। इन सीटों पर मतदान 19 जून 2026 को होगा। अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी, जबकि मतगणना मतदान वाले दिन ही शाम 5 बजे से शुरू होगी। Rajya Sabha Election 2026
विज्ञापन