Rajya Sabha: राज्यसभा के लिए जयंत चौधरी सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:55 AM
Lucknow: लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया गया है। सपा-रालोद गठबंधन से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी प्रत्याशी होंगे। समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी के तौर पर कल कांग्रेस के बड़े नेता कपिल सिब्बल ने नामांकन किया था। जयंत चौधरी जल्द नामांकन करेंगे। उप्र में बीतेे दिनों हुए विधानसभा चुनाव मंे समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने मिलकर चुनाव लड़ा था।