Rajyasabha : कैसे मिले रोजगार, भारत में बंद हो गई 1330 बहुराष्ट्रीय कंपनियां
RajyaSabha News
भारत
चेतना मंच
10 Feb 2023 08:36 PM
Rajyasabha News : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि देश में करीब 1,330 बहु-राष्ट्रीय कंपनियां (MNC) बंद हो गई वहीं 4,900 से अधिक नई कंपनियां खुली हैं जिससे रोजगार के नए अवसर खुले हैं।
Rajyasabha News
वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों का बंद होना और कुछ नयी कंपनियों का खुलना सामान्य बात है।
उन्होंने कहा कि देश में 1,330 बहुराष्ट्रीय कंपनियां बंद हो गई हैं, जिनमें से 313 विदेशी कंपनियां हैं।
प्रकाश ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि इसकी तुलना में (बंद हुई कंपनियों) 4,906 नयी बहुराष्ट्रीय कंपनियां खुली हैं। इससे रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने हालांकि वह अवधि नहीं बताई कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां कब बंद हुईं और कब नई खुलीं।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।