Rakesh Tikait ने फिर की सरकार से मांग, मांगे पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Rakesh Tikait
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:47 PM
Farmer Leader Rakesh Tikait: किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगें रखी है। साथ ही राकेश टिकैत ने चेतावनी भी दी है कि, जरूरत पड़ी तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए भी तैयार है।
आपको बता दू, हाल ही में टिकैत ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) को अपनी मांगों से अवगत करवाया।
आपको बता दे की, पिछले साल खत्म हुए आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) बड़े किसान नेता के रूप में सामने आए। सरकार ने नवंबर 2021 में 3 कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था।
>> यह भी पढ़े:- UP Latest News: योगी ने बताया अगले 5 साल का एजेंडा, स्वयं से प्रतिस्पर्धा
शुक्रवार को मोहाली में किसान नेता राकेश टिकैत ने करीब 50 फार्म यूनियन (Farm Union) और सामाजिक संगठनों (Social Organizations) को संबोधित किया। टिकैत ने कहा कि, किसानो का संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है !
और अगर केंद्र सरकार को लगता है कि, संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) बंट गया है तो वे उनकी गलत फहमी है। टिकैत ने संकेत दिए हैं कि वे जरूरत पड़ने पर दोबारा आंदोलन करने के लिए भी तैयार हैं।
किसानों ने BBMB में पंजाब और हरियाणा के सदस्यों के स्थाई प्रतिनिधित्व (Permanent Representation) को खत्म करने का फैसला वापस लेने की मांग की है। Rakesh Tikait
>> यह भी पढ़े:- China Want to Meet Modi: PM मोदी से मिलना चाहते थे चीनी विदेश मंत्री, भारत ने कहा….
इसके अलावा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board) के सिलेबस की किताबों में सिख इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की और आशीष मिश्रा और मिश्रा के सहयोगियो को कड़ी सजा देने की मांग की है।
इसके अलावा किसान नेता और किसान कैदियों की रिहाई कर, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों (Swaminathan Committee Recommendations) के आधार पर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने के लिए कानून और न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत सभी फसलों की खरीद की गारंटी की मांग कर रहे हैं।
हाल ही में राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) और डॉक्टर दर्शन पाल (Dr. Darshan Pal) के नेतृत्व में 35 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) के जरिए राष्ट्रपति कोविंद को मेमोरेंडम सौंपा है।
>> यह भी पढ़े:- The Kashmir Files: केजरीवाल के ‘YouTube पर डालो’ कमेंट पर अनुपम खेर ने कहा, अब तो थिएटर में ही देखना