
Raksha Bandhan 2023 /लखनऊ। रक्षा बंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहनों को खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने बहनों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आफिसियल ट्विटर हैंडल पर उत्तर प्रदेश की बहनों के लिए इस उपहार की घोषणा की। उन्होंने रक्षा बंधन के पर्व पर 31 अगस्त को यूपी रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कराए जाने की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्व के वर्षों में भी रक्षा बंधन पर बहनों के लिए यूपी रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की घोषणा कर चुके हैं। रक्षा बंधन पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए सफर करती हैं। इस दौरान उनको सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह उपहार दिया गया है। सीएम की घोषणा के बाद यह सुविधा यूपी रोडवेज की एसी बसों में भी लागू होगी।
रक्षाबंधन 2023 की पूर्णिमा तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट होगी। जबकि पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 5 मिनट पर होगा।
शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा बिना भद्रा काल में मनाना शुभ होता है। अगर रक्षाबंधन के दिन भद्रा रहे तो इस दौरान राखी नहीं बांधनी चाहिए। लेकिन इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अगस्त को सुबह श्रावण पूर्णिमा तिथि के साथ यानी 10 बजकर 58 मिनट से भद्रा लग जाएगी। जो रात को 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। इस साल भद्रा रक्षाबंधन के दिन पृथ्वी पर वास करेंगी जिस कारण से भद्रा में राखी बांधना शुभ नहीं रहेगा।
वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू हो जाएगी। लेकिन इसी के साथ भद्रा भी लग जाएगी। भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। भद्रा का समापन 30 अगस्त को रात के 9 बजकर 01 मिनट पर होगा। शुभ मुहूर्त शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि और अपराह्र काल यानी दोपहर के समय भद्रा रहित काल में मनाना शुभ होता है। लेकिन इस वर्ष 30 अगस्त को पूरे दिन भद्रा रहेगी। भद्रा में राखी बांधना अशुभ होता है। ऐसे में 30 अगस्त 2023 को रात 09 बजकर 03 मिनट के बाद राखी बांधी जा सकती है। वहीं 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 7 मिनट से पहले राखी बांध सकते हैं।
30 अगस्त की रात 09 बजकर 03 मिनट से 31 अगस्त 2023 की सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक। 30 अगस्त को भद्रा के कारण राखी बांधने का मुहूर्त दिन में नहीं है। इस दिन रात में 9 बजे के बाद राखी बांधने का मुहूर्त है। इसके अलावा 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक है और इस समय में भद्रा नहीं है। ऐसे में 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं। Raksha Bandhan 2023