Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। ट्रेन नंबर 09709/09710 दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी।

रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्यार का त्योहार नहीं है बल्कि इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले परिवारों के एक साथ आने का भी समय होता है। यही वजह है कि रक्षाबंधन नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। खासकर उन लोगों के लिए परेशानी ज्यादा होती है जिन्हें त्योहार पर अपने घर या परिवार के पास पहुंचना होता है। रक्षाबंधन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। ट्रेन नंबर 09709/09710 दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। यह ट्रेन राजस्थान से निकलकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेगी। अगर आप रक्षाबंधन पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो इस स्पेशल ट्रेन का रूट, तारीख, स्टॉपेज और टाइमिंग आपके लिए काफी काम की हो सकती है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 29 अगस्त 2026 को खातीपुरा से रवाना होगी। ट्रेन शाम 5 बजे खातीपुरा से चलेगी और अगले दिन यानी 30 अगस्त की रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09710 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 31 अगस्त को रात 12:15 बजे हावड़ा से रवाना होगी और 1 सितंबर को सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन एक-एक फेरा लगाएगी।
रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे। इनमें AC सेकंड क्लास के 2 कोच, AC थर्ड क्लास के 4 कोच, स्लीपर क्लास के 7 कोच, जनरल क्लास के 8 कोच, SLR/D के 2 कोच शामिल हैं। इससे यात्रियों को अपनी सुविधा और बजट के अनुसार सफर का विकल्प मिलेगा।
रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सिर्फ खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ही नहीं, बल्कि कई दूसरे रूटों पर भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से दिल्ली और आसपास के इलाकों को जोड़ने वाली कई स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। प्रमुख ट्रेनों की जानकारी इस तरह है-
इन अतिरिक्त ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालना और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा देना है।
स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल त्योहार के दौरान यात्रियों की जरूरत के हिसाब से जारी किया जाता है। इसलिए टिकट बुक करने या स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेन का ताजा रनिंग स्टेटस और अपने बोर्डिंग स्टेशन का समय जरूर जांच लें। खासकर 09709/09710 के यात्रियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यह नियमित रोजाना चलने वाली ट्रेन नहीं बल्कि रक्षाबंधन के मौके पर एक-एक फेरे के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन है। रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे की ये अतिरिक्त ट्रेनें राहत लेकर आई हैं। अगर आपका रूट इन स्पेशल ट्रेनों से जुड़ता है तो यात्रा से पहले तारीख, ट्रेन नंबर, स्टेशन और समय की जानकारी एक बार जरूर मिला लें ताकि त्योहार के दिन सफर में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन