विज्ञापन
Ram Rahim News ; शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित सिख संगठनों ने राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिए जाने की पहले भी आलोचना की है।

Ram Rahim News ; गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर पैरोल पर बाहर आ गया है। डेरा सच्चा सौदा चीफ अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहा है।
द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक रोहतक की सुनारिया जेल से राम रही को सुबह 6:30 बजे चुपचाप रिहा कर दिया ताकि उसके भक्त-अनुयायी जेल के बाहर जमा न हो सके। सुबह करीब 9:15 बजे, वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में पिछले दरवाज़े से दाखिल हुआ। उसके आगमन के समय आठ गाड़ियों का एक काफिला उनके साथ था, जिसमें एक टोयोटा लैंड क्रूज़र और एक फॉर्च्यूनर लेजेंडर शामिल थीं।
16वीं बार आया बाहार
राम रहीम के 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद यह 16वीं बार है जब वह जेल से बाहर आया है। पीटीआई के मुताबिक डेरा के प्रवक्ता और अधिवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया कि डेरा प्रमुख पैरोल अवधि के दौरान सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में रहेगा।
बाहर आने का सिलसिला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित सिख संगठनों ने राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिए जाने की पहले भी आलोचना की है।
इन मामलों में मिली रिहाई
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने एक पत्रकार की 2002 में हुई हत्या के मामले में राम रहीम सिंह को इस साल मार्च में बरी कर दिया था।
उच्च न्यायालय ने मई 2024 में सीबीआई की एक अन्य विशेष अदालत के आदेश को पलटते हुए राम रहीम और चार अन्य को डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 2002 में हुई हत्या के मामले में बरी कर दिया था।
विज्ञापन