
Ramzan 2023: कानपुर। रमजान का मुबारक महीना कल से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से हो रही हैं। रोजे के दौरान कई बार रोजेदार क्या करें क्या न करें के असमंजस में पड़ जाता है। रमजान के दौरान रोजेदारों के हर तरह के सवालों के जवाब देने के लिए कानपुर में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
कुल हिंद जमीअतुल आवाम सामाजिक संस्था ने रमजान महीने में रोजेदारों के लिए ये हेल्पलाइन शुरू की है। यहां रोजेदार रोजे से जुड़े हर तरह के सवाल पूछ सकेंगे।
कुल हिंद जमीअतुल आवाम उत्तर प्रदेश के महामंत्री महबूब आलम खान ने कहा कि रमजानउल मुबारक का महीना हमसे बस एक दो दिन के फासले पर है। आमद ए रमजान को लेकर सभी तैयारियां जारी हैं, जिसको लेकर कुल हिंद जमीअतुल आवाम हर साल की तरह इस साल भी रमजान हेल्पलाइन जारी कर रही है। इसमें मुसलमान अपनी रहनुमाई और रमजान के मौके पर रोजा, नमाज, शहरी, रोजाफ्तार आदि के मसलों के लिए मुफ्ती और उलमा हजरात से राब्ता कर सवाल करके हल तलाश कर सकते हैं।
इन नम्बरों पर मुफ्ती और उलमा रमजान के महीने में सवालों का जवाब देंगे। इसमें कारी सगीर आलम, हबीबी महामंत्री महबूब आलम खान, मौलाना गुलाम मुस्तफा निजामी कारी अब्दुल मुतातलिब, कादरी इस्लाम खान, आजाद मौलाना तहसीन रजा शामिल होंगे।
8299191448, 9984720830, 9935169818, 8896624124, 7275291913