Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल, रुख साफ करें सीएम : दुबे
Obscene video of health minister goes viral, clear stand CM: Dubey
भारत
चेतना मंच
25 Apr 2023 04:40 PM
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का फोन पर एक महिला से अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी से इस मामले पर रुख तुरंत साफ करने की मांग की है।
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा की थी, जिसमें कथित तौर पर बन्ना गुप्ता एक महिला के साथ फोन पर अश्लील बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि मंत्री ने वीडियो को फर्जी और छेड़छाड़ किया हुआ करार दिया और कहा कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने उनकी छवि खराब करने के लिए इसे प्रसारित किया है। मंत्री ने एक बयान में कहा कि यह एक साजिश का हिस्सा है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
भाजपा ने एक बयान जारी करके कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से संबंधित वायरल अश्लील वीडियो पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। आरोपी मंत्री मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सहयोगी हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।