Rath Yatra : आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए हिमाचल पहुंची क्षत्रिय महासभा की रथ यात्रा
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:49 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:49 PM
New Delhi : नई दिल्ली। देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए निकाली गई रथ यात्रा हिमाचल प्रदेश पहुंच गई है। इस यात्रा की शुरुआत 9 अगस्त को जम्मू कश्मीर से शुरू हुई थी। रथ यात्रा सात अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर सम्पन्न होगी। महासभा इस यात्रा के जरिए आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग कर रही है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तीसरी रथयात्रा है। यह यात्रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में जम्मू से शुरू होकर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पहुंच गई है। यात्रा पंजाब के लुधियाना से हिमाचल प्रदेश में ऊना पहुंची। वहां राजपूत सभा तथा अन्य जातियों ने सामूहिक रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की आर्थिक आधार की मांग को लेकर चल रही रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह तंवर राष्ट्रीय अध्यक्ष, केपी सिंह राणा, डिंपल राणा, ग्रुप कैप्टन डा. कुंवर जय पाल सिंह चौहान, जय सिंह राणा, प्रीतम सिंह, स्वामी बालमुकुंद आचार्य, अजय ठाकुर के साथ बड़ी संख्या में क्षत्रिय, ब्राह्मण, वैश्य, कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे।