
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 08 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “पार्क के फव्वारे में डूबा मासूम, सेक्टर पी-3 के डी-पार्क में वर्षों से खराब फव्वारे में भरा था बारिश का पानी, तीन फीट है गहराई” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर पी-3 स्थित डी पार्क के फव्वारे में सोमवार को डूबने से एलकेजी के छात्र पृथ्वी (6) की मौत हो गई। वह स्कूल से आने के बाद खाना खाकर पार्क में खेलने पहुंचा था। वर्षों से खराब तीन फीट गहरे फव्वारे में बारिश का पानी भरा था। किसके किनारे कोई तारबंदी नहीं है जिससे बच्चों को फव्वारे में उतरने से रोका जा सके। मूलरूप से शाहजहांपुर के थाना मड़ा के अजीजगंज निवासी सुभाष परिवार के साथ सेक्टर-पी3 के डी ब्लॉक में किराये के कमरे में रहते हैं। वह पैकेजिंग फैक्टरी में नौकरी करते हैं जबकि उनकी पत्नी रुचि घरेलू सहायिका हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं जो पृथ्वी से छोटी हैं। उन्होंने बताया कि पृथ्वी नजदीकी स्कूल में पढ़ता था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद उनका बेटा घर पहुंचा। उसने खाना खाया और खेलने के लिए डी पार्क चला गया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि पृथ्वी करीब तीन फिट गहरे फव्वारे में जमा बारिश के पानी में नहाने के लिए उतर गया। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह डूबने लगा। पार्क में मौजूद युवक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। दोपहर 3:50 बजे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। वह बच्चे का शव लेकर शाहजहांपुर चला गया।
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “यीडा ने शुरू की ओटीएस 31 अगस्त तक मिलेगी छूट” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) का आवंटियों पर करीब 4948 करोड़ रुपये का बकाया है। समय पर किस्त नहीं जमा करने की वजह से करीब सात हजार आवंटी डिफॉल्टर हैं। ऐसे आवंटियों के लिए यीडा ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की। इसके तहत आवंटी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत्त बकाये पर ब्याज में छूट दी जाएगी। यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह के मुताबिक ओटीएस के तहत आवेदन करने वाले आवंटियों के बकाये की नए सिरे से गणना की जाएगी। इसके बाद तय समय में बकाया जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर ओटीएस का लाभभी खत्म हो जाएगा। सभी तरह के भूखंड के लिए यह सुविधा प्राधिकरण ने लागू की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी सेक्टरों में आवासीय, व्यावसायिक, मिश्रित भू-उपयोग आदि के भूखंड के लिए यह सुविधा लागू रहेगी।
Hindi News:
अमर उजाला ने 08 जुलाई 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “पानी का कनेक्शन काटने का मैसेज आए तो सतर्क हो जाएं” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि आपके पास भी व्हाट्सएप पर पिछले महीने का पानी का बिल जमा न होने के कारण रात में 9:30 बजे कनेक्शन कटाने का मैसेज आ रहा है तो सतर्क हो जाइए। ऐसा मैसेज नोएडा प्राधिकरण नहीं भेज रहा है। यह साइबर ठगों का हो सकता है। जालसाज मैसेज में बिल अपडेट कराने के लिए एक नंबर भी दे रहे हैं। इस पर संपर्क करने से आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। जिस नंबर से मैसेज किया जा रहा है उसकी व्हाट्सएप डीपी में नोएडा जल का लोगो लगा है। मैसेज नोएडा वाटर सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशन प्रा.लि. के नाम से भेजा जा रहा है। इस तरह के मैसेज शहर के कई लोगों के पास पहुंचे हैं। जब उन्होंने इस बारे में नोएडा प्राधिकरण पूछा तो पता चला कि ऐसा कोई मेसेज नहीं भेजा गया है। प्राधिकरण ने इसका खंडन करते हुए एडवाइजरी भी जारी की है। जालसाज उन्हीं लोगों को ऐसे मैसेज भेज रहे हैं जो पानी का बिल नियमित जमा करते हैं। ऐसे में उनका डेटा भी लीक होने की आशंका जताई जा रही है।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 08 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार “सड़क पर वाहनों का दबाव जाम से रेंगते रहे वाहन” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सप्ताह के पहले कामकाजी दिन के चलते सोमवार को सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहा। सुबह वर्षा और सर्विस रोड पर पानी जमा होने से वाहनों की गति प्रभावित हुई। एनएच नौ से हाजीपुर की ओर जाने वाली छह नंबर समेत कई सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे, जिससे कई जगह जाम जैसे हालात रहे। राहगीरों के एफओबी के बजाय सड़क पार करने का भी वाहनों की रफ्तार पर असर दिखा।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह वर्षा हुई, जिससे एनएच नौ पर गाजियाबाद से नोएडा की ओर आने वाली सड़क पर पानी जमा रहा। अंडरपास में भी वाहन धीमी गति से गुजरते रहे। सुबह नौ बजे के बाद वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। छह नंबर सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों के कारण चार पहिया और दोपहिया वाहनों के सवारों को कठिनाई हुई। माडल टाउन से मामूरा पार करने में आधे घंटे से अधिक समय लगा। इसी तरह की स्थिति गौर सिटी चौक, चिल्ला बार्डर और कालिंदी कुंज के आसपास भी रही, जिससे लोगों को कार्यालय पहुंचने में दिक्कत हुई। डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव ने बताया कि पहले कामकाजी दिन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “अवैध खनन पर शिकंजा, 40 वाहन सीज” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर अभियान चलाया। तीनों जोन में खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई। पुलिस ने 40 वाहनों को सीज कर तीन मुकदमे दर्ज कराए। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने आगे भी अभियान चलाकर सख्ती बरतने पर जोर दिया है।
पुलिस आयुक्त ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग की शिकायत मिलने पर नाराजगी जताई थी। क्राइम मीटिंग में ही तीनों जोन में सप्ताहभर तक अभियान चलाने और रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। 21 थे। 21 जून से चलाए गए अभियान के तहत नोएडा जोन के सेक्टर 39 थाना पुलिस ने एक ट्रक, सेक्टर 126 थाना पुलिस ने चार हाईवा वाहनों को बालू एवं रेत से ओवरलोड पाए जाने पर सीज किया। सेंट्रल नोएडा जोन के बिसरख थाना पुलिस ने तीन ट्रक, बादलपुर थाना पुलिस ने एक हाइवा और सेक्टर 142 थाना पुलिस ने दो डंपर को ओवरलोडिंग की स्थिति में पाया। सभी छह वाहनों को सीज कर अवैध खनन को लेकर एक मुकदमा दर्ज कराया। उधर, ग्रेटर नोएडा जोन में बीटा दो थाना पुलिस ने दो डंपर, नालेज पार्क थाना पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज कर एक आरोपिता को गिरफ्तार किया। दो डंपर और चार ट्रक सीज किए। दादरी, जारचा व दनकौर थाना पुलिस ने नौ ट्रैक्टर-ट्राली व चार हाइवा वाहनों को सीज किया। कासना थाना पुलिस ने तीन हाइवा, ईकोटेक थाना पुलिस ने ने एक मुकदमा दर्ज कर आरोपित को दबोचा। एक ट्रैक्टर-ट्राली दो हाइवा वाहन सीज किए। रबूपुरा थाना पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज दो डंपर सीज किए।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।
देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।