
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 03 सितंबर को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “एक ही दिन में डेंगू के 20 नए मामले मिले, 113 पहुंची संख्या” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि जिले में मंगलवार को डेंगू के 20 नए मामले आए। ऐसे में कुल मरीजों की संख्या 113 पहुंच गई है। मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम ने भंगेल व सलारपुर में निरीक्षण भी किया। सोमवार को डेंगू के 17 नए मामले आए थे।
मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज सलारपुर, भंगेल, चिपियाना, बरोला और कुछ सोसाइटियों से मिले हैं। टीमों को भेजकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। सभी को फोन कर स्वास्थ्य के बारे पूछा जा रहा है। सभी की स्थिति ठीक है। छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें से तीन जिला अस्पताल में हैं। अब तक कुल 34 हाटस्पॉट बनाए गए हैं। इनमें पॉम ओलपिया, रॉयल नेस्ट, जेएम फ्लोरेंस, ग्राम बिसरख, गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू, चिपियाना खुर्द, बरौला, सेक्टर-35 मोरना, होशियारपुर, सेक्टर-44 सदरपुर, रायपुर खादर, सलारपुर, भंगेल, सेक्टर-12,22, गढ़ी चौखड़ी, ममूरा, छिजारसी, चोटपुर, सोरखा, कासना, सूजरपुर व सेक्टर-15 आदि संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। यहां पर टीम विशेष नजर बनाए हुए हैं। मलेरिया विभाग की ओर से निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई डेंगू का मरीज आता है तो तुरंत उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करें ताकि स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिल सके व आगे की योजना बन सके।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “परी चौक पर एक्सप्रेसवे को पार करना होगा आसान” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि परी चौक पर लोग भारी यातायात के बीच नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे को पैदल पार कर सकेंगे। इसके लिए ग्रेनो प्राधिकरण फुटओवर ब्रिज बनाएगा। परी चौक करीब 150 मीटर की दूरी पर झंडेवालान मंदिर की तरफ निर्माण होगा। इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी ग्रेनो प्राधिकरण ने शुरू कर दी है।
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम ने बताया कि लोगों की जरूरतों को देखते हुए इस फुटओवर ब्रिज को बनाने का फैसला लिया गया है। एजेंसी 20 साल तक इसका रखरखाव व संचालन करेगी। इसके बाद प्राधिकरण को सौंप देगी। बीस साल तक यहां विज्ञापन का अधिकार एजेंसी के पास रहेगा। इससे एजेंसी अपनी लागत की भरपाई कर सकेगी। इस ब्रिज के लिए एजेंसी का चयन अगले माह तक प्राधिकरण को करना है। नौ माह में निर्माण पूरा करना होगा। फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट का भी इंतजाम होगा ताकि बीमार, बुजुर्ग व महिलाओं की राह आसान हो सके। अभी परी चौक पर लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ आने-जाने में बहुत असुविधा होती है। सेंट्रल वर्ज पर बेरिकेडिंग होने से लंबा चक्कर लगाकर लोगों को जाना होता है। आगरा या नोएडा की तरफ से आने वाले वाहन यहां लोगों को अंसल प्लाजा की तरफ उतार देते हैं।
Hindi News:
अमर उजाला ने 03 सितंबर 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “महिला ने भेजी आयोग को पुलिस कार्रवाई की रिपोर्ट” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सिरसा गांव में विवाहिता निक्की की हत्या के मामले में जांच कर रही कासना कोतवाली पुलिस ने अभी तक की कार्रवाई की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को भेज दी है। इसमें आरोपी विपिन की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के अलावा आरोपी ससुर, सास व जेठ की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। पटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के साथ अब तक की विवेचना में मिले साक्ष्यों का जिक्र किया गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने रिपोर्ट प्राप्त होने की बात कही है। ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को लेटर भेजकर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और तीन दिनों के अंदर मामले की विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा था। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को लेटर भेजकर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कानून प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 03 सितंबर 2025 का प्रमुख समाचार “यमुना में उफान से ग्रेटर नोएडा में बाढ़ का खतरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए 600 परिवार” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि हथनी कुंड से पानी छोड़ने के कारण सोमवार शाम से ही जलस्तर बढ़ने लगा। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की टीम ने देर रात तक यमुना नदी के किनारे बने डूब क्षेत्र में रहने वाले करीब 600 परिवारों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। 1500 पशुओं को भी सुरक्षित निकाल कर अस्थाई गौशाला में रखा गया है। खाने पीने के लिए भी शिविर लगाए गए हैं। शौचालय व पानी के टैंकर की भी व्यवस्था की गई है। मंगलवार शाम तक सेक्टर-135 और सेक्टर-151 में यमुना नदी का पानी बांध तक आ पहुंचा। फार्म में जाने के रास्तों पर घुठने तक पानी आ गया। इस वजह से जिला प्रशासन की टीम ने लोगों के फार्म हाउस की तरफ जाने पर भी पाबंदी लगा दी है। मंगलवार शाम तक करीब 86 हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया, बावजूद इसके अभी जलस्तर खतरे के निशान से करीब छह मीटर नीचे हैं।
बाकी का भी पानी भी मंगलवार रात तक पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। निगरानी के लिए हिंडन और यमुना नदी क्षेत्र के सभी बाढ़ चौकियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ की स्थिति का आंकलन करने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए डीएम मेधा रूपम मंगलवार शाम को सेक्टर-151 में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत कार्य व शिविरों में भी मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। यहां एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीत सिंह व नायब तहसीलदार के साथ कमान संभाले हुए हैं। एडीएम वित्त अतुल कुमार ने भी देर शाम सेक्टर-135 में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, वह मेडिकल समेत खानपान की चीजों को पीड़ितों तक पहुंचाने के बारे में जानकारी ली।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “फैक्ट्री के गोदाम से सामान चोरी करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपित की पहचान जिला बिजनौर गांव हकीकतपुर के इमरान के रूप में हुई है। बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फेज दो स्थित एक फैक्ट्री के गोदाम से एल्युमिनियम के छोटे-बड़े फ्रेम चोरी किए थे।
पुलिस ने बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इकोटेक-3 पुलिस यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत डूब क्षेत्र- पुस्ता रोड कुलेसरा में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी लखनावली गांव की तरफ से एक व्यक्ति रिक्शा पर सामान लादे हुए आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को पेट्रोलिंग करता देख उक्त व्यक्ति पुस्ता रोड से नीचे लिंक रोड पर रेहड़ा लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उसने फायरिंग करदी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उसने दो दिन पहले अपने तो साथी हरदोई गांव द्वार नगला व जिला हमीरपुर के हुसैना गांव निवासी कन्हैया के साथ मिलकर एक प्राइवेट फैक्ट्री के गोदाम से सामान चोरी किया था। पुलिस दोनों गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
Noida News: