
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 21 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “पेयजल की कमी और सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी निजात” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि शहर में पानी कमी दूर होगी। सीवर ओवरफ्लो भी नहीं होगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण का जल विभाग 166 करोड़ रुपये से पानी और सीवर के नेटवर्क को मजबूत करेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि यमुना तटबंध पर दो रेनीवेल और इसकी लाइन का निर्माण किया जाएगा है। इस पर करीब 46 करोड़ की लागत आएगी। पहले इस परियोजना के लिए सर्वे चल रहा है। वापकॉस लिमिटेड (वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड) भूगर्भ जल का स्थलीय परीक्षण कर रही है। इसके बाद इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। इस तरह के रेनीवेल के लिए चार स्थान चिह्नित किए गए हैं जिनमें से किसी दो स्थानों पर इसे तैयार किया जाएगा। इसके बनने के बाद गंगाजल की कमी के दौरान इसके पानी का उपयोग किया जाएगा। इसका टीडीएस भी बोरवेल के पानी से काफी कम करीब 400-500 तक होता है। इसके माध्यम से एक्सप्रेसवे व कई अन्य सेक्टरों में पानी की आपूर्ति हो पाएगी।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “टप्पल में माफिया ने बेच दिए से ज्यादा प्लॉट, बैनामों की 10,000 होगी जांच” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि खादर कही जाने वाली यमुना पट्टी पर रियल एस्टेट कंपनियों की आड़ में सक्रिय हुए भूमाफिया ने जो खेल खेला वह किसी संगठित गिरोह के अपराध से कम नहीं। यीडा क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष में कॉलोनियों बसाने व प्लॉटिंग के नाम पर 10 हजार से ज्यादा प्लॉट बेच दिए। अब इन माफिया ग्रुपों पर कार्रवाई के लिए पूरा ब्योरा डीजीपी को भेजा जा रहा है। वहीं, बैनामे की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई है। टप्पल क्षेत्र में रियल एस्टेट कंपनी बनाकर कई राज्यों के 1000 से अधिक निवेशकों को ठग चुके भूमाफिया ग्रुप पर शनिवार को तगड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जेएसएम नामक इस ग्रुप द्वारा ठगी की रकम से गांव गोरोला के पास खरीदी गई 60.89 करोड़ कीमत की करीब 52 बीघा भूमि को कुर्क कर लिया है।
यह कार्रवाई गैंगस्टर के तहत की गई। टप्पल में भूमि निवेशकों से चल रहे इस ठगी के गोरखधंधे को जड़ से खत्म किया जाएगा। शनिवार को एसएसपी संजीव सुमन ने कहा था कि यह अभियान की शुरुआत है। इसी क्रम में इस इलाके में 50 से अधिक कंपनियां चिह्नित की गई हैं, जो इस धंधे में लगी हैं। इन सभी को जांच की जद में लाया जायेगा
Hindi News:
अमर उजाला ने 21 जुलाई 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “24 करोड़ की धोखाधड़ी 50 हजार का इनामी पकड़ा” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि जेवर में बन रहे एयरपोर्ट के पास जमीन बेचने के नाम पर हुई 24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में 50 हजार रुपये के इनामी ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर हल्दौनी गांव निवासी रविंद्र शर्मा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 20 महीने से फरार था। क्राइम ब्रांच और सेक्टर-63 थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। इससे पहले भी इस केस में 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, यह 12वीं गिरफ्तारी है।
डीसीपी सेंट्रल व क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हमीदपुर गांव से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले कट से हुई है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी रविंदर शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। जमीन न मिलने पर वादी पक्ष की ओर से रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 22 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। आरोपियों ने मिलकर मार्च 2022 में शिकायतकर्ता गौरव शर्मा को जेवर में एयरपोर्ट के पास जमीन दिखाई और फर्जी दस्तावेज ह दिखाकर बैनामा कर दिया। पीड़ित जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो फर्जीवाड़े की जानकारी मिली थी। आरोपी 24 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए थे। छह दिसंबर 2023 को थाना सेक्टर-63 में 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस की जांच में आठ नाम और शामिल हुए थे। 11 आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके थे। वहीं 11 आरोपियों ने गिरफ्तारी पर स्टे लिया हुआ है। डीसीपी ने बताया कि अभी केस की जांच चल रही है।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 21 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार “आत्महत्या के मामले में दोनों प्रोफेसर को जेल, वार्डन से पूछताछ” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के छात्रावास में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित महिला प्रोफेसर सैरी व महेंद्र को जेल भेज दिया है। छात्रावास की वार्डन से भी पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे फिलहाल छोड़ दिया गया है। सोमवार को पुलिस मामले में अन्य आरोपित प्रोफेसरों से पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने छात्रावास की बिल्डिंग को सील कर दिया है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गुरुग्राम की रहने वाली छात्रा ने छात्रावास की 12वीं मंजिल पर कमरा संख्या 1209 में चुन्नी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। मौके से सुसाइड नोट मिला है। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं संग पीड़ित स्वजन ने आरोप लगाया था कि महिला वार्डन ने सुसाइड नोट को फ्रीज के नीचे छिपाने की कोशिश की। ज्योति अगस्त में होने वाली परीक्षा से पहले असाइनमेंट पर प्रोफेसरों के हस्ताक्षर नहीं करने से आहत थी।
स्वजन का आरोप है कि विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर उनकी बेटी पर असाइनमेंट पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगा एक सप्ताह से मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। छात्रा के पिता ने विश्वविद्यालय आकर माफी मांगी थी। स्वजन का आरोप है कि इसके बावजूद प्रोफेसर कक्षा में पढ़ाई के दौरान छात्रा पर फर्जी हस्ताक्षर करने को लेकर तंज कसते थे। आरोपित प्रोफेसरों ने बेटी को फेल करने की भी धकमी दी थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन शनिवार को ही गुरुग्राम रवाना हो गए थे। गमगीन माहौल में शनिवार शाम सात बजे छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में है। मृत्यु का कारण दम घुटना बताया गया| इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगीः छात्रा की मौत के बाद इंटरनेट मीडिया पर छात्रा की आत्महत्या का मुद्दा छाया रहा। लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्र संगठनों ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “6.82 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का बदमाश धरा” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर और क्रिप्टोकरंसी में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पहले फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती करता है और । फिर मोटे मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ट्रेडिंग के माध्यम से ठगी करता है। - गिरोह की गतिविधियों में कानपुर, आगरा, दिल्ली, नोएडा सहित कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में कुल सात घटनाओं में 6.82 करोड़ रुपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आरोपित के खाते में 25 - लाख फ्रीज कराए हैं व छह लाख रुपये, एक मोबाइल, दो चेकबुक, पांच चेक व दो मुहर बरामद हुई हैं।
इंदिरापुरम निवासी अंकित रस्तोगी से 26 फरवरी को किरन मेहता नामक युवती ने दोस्ती की और क्रिप्टोकरंसी में निवेश का लालच दिया। ऐप डाउनलोड करा सात मार्च से 10 जुलाई तक अंकित से 15 बार में एक करोड़ 82 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। पीड़ित ने 18 जुलाई को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-15 निवासी सुमित जिंदल को गिरफ्तार किया, जो गिरोह का सक्रिय सदस्य है। एसीपी क्राइम अंबुज सिंह यादव ने बताया कि गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
Noida News: