
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 25 फरवरी को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “नोएडा स्पोर्ट्स सिटी घोटाला: हाईकोर्ट ने सीबीआई और ईडी जांच के दिए आदेश” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि प्राधिकरण की स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में सोमवार को हाईकोर्ट इलाहाबाद की तरफ से सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच के आदेश दिए गए। बिल्डरों की तरफ से ओसी-सीसी पर लगाई गई रोक हटवाने के लिए दायर की गई 10 याचिकाओं पर कोर्ट का यह आदेश आया। जमीन आवंटन से लेकर भुगतान फंसने और ओसी-सीसी रुकने, फ्लैट खरीदारों को फंसाए जाने समेत मामलों में बिल्डरों के साथ प्राधिकरण अधिकारियों की गहन जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश सीबीआई को दिया है। वहीं ईडी को फंड डायवर्जन की जांच का आदेश दिया गया है। आदेश आने के बाद बिल्डरों के साथ ही नोएडा प्राधिकरण में भी हड़कंप की स्थिति दिखी।
सीबीआई की जांच मुख्य तौर पर स्पोर्ट्स सिटी में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर होगी। इसमें सीबीआई एफआईआर भी दर्ज करेगी। वहीं ईडी को जिन प्रकरण में फंड डायवर्जन की जांच का आदेश हुआ है वह सीधे शुरू करेगा। नोएडा प्राधिकरण को बकाये की गणना नए सिरे से करके बिल्डरों को मांग पत्र भेजने का आदेश भी कोर्ट की तरफ से दिया गया। इसके साथ ही खेल सुविधाएं विकसित किए जाने के लिए कहा गया। बिल्डरों की तरफ से बकाया नहीं जमा किए जाने की स्थिति में प्राधिकरण आवंटन निरस्त कर जमीन की नीलामी भी कर सकेगा। बिल्डरों की तरफ से दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने 27 नवंबर 2024 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद सोमवार को यह फैसला आया। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनकी ओर से कुछ भी कहने से मना कर दिया गया।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “सूट पहन 30 लाख की कार से जाते थे मोबाइल चुराने” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सूट-बूट पहनकर शादी समारोह में शामिल होकर मोबाइल चोरी करने वाले एलएलबी छात्र और उसके साथी को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी के 20 मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों ने अब तक 500 से अधिक मोबाइल चोरी किए हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में नौ मुक़दमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। आरोपी 30 लाख रुपये की कार से शादियों में मोबाइल चुराने जाते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि होशियारपुर स्थित सेवरोन बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में कई लोगों के मोबाइल चोरी हो गए थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने जांच की, तब सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि सूट-बूट में आए एक युवक ने ही सभी मोबाइल चुराए हैं। इसके बाद एसीपी ट्विंकल जैन के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रविवार रात सेक्टर-50 स्थित केंद्रीय विहार के पास से कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कार में रखे एक बैग में 20 मोबाइल मिले। दोनों चोरी के मोबाइल को दिल्ली बेचने जा रहे थे। आरोपियों की पहचान कानपुर के जाजमऊ निवासी शादाब आलम और चकेरी निवासी असद के रूप में हुई है। असद एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र है। वह गिरोह का सरगना है। दोनों 2017 से चोरी को अंजाम दे रहे हैं। दोनों शादियों के सीजन में सक्रिय होते थे। एक सीजन में सौ से अधिक मोबाइल चुराने का दोनों का टारगेट होता था। आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड और आरसी भी बरामद हुई है।
Hindi News:
अमर उजाला ने 25 फरवरी 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे पांच निवासी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स व किंग्सवुड सोसाइटी के टावर बी-2 की लिफ्ट में 5 निवासी करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। आरोप है कि झटके के साथ अचानक लिफ्ट रुक गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मेंटेनेंस कार्यालय में सूचना दी। तब जाकर सभी को बाहर निकाला गया। वहीं, 5 दिन पहले भी अन्य टावर की लिफ्ट में 4 लोग फंस गए थे। निवासियों का आरोप है कि एनबीसीसी की तरफ से रखरखाव में लापरवाही बरती जाँ रही है।
निवासियों ने बताया, रविवार को टावर बी-1 निवासी श्योराज सिंह किसी काम से बी-2 टावर में अपने परिचित के यहां गए थे। - शाम करीब 5 बजे वह वापस लौट रहे थे। टावर बी-2 की लिफ्ट में उनके साथ चार अन्य निवासी भी थे। ऊपर से नीचे आते समय जब लिफ्ट 16वीं मंजिल पर पहुंची तो अचानक झटके के साथ रुक कई। उस समय बिजली आपूर्ति चालू थी। कुछ देर इंतजार करने के बाद अलार्म बजाया गया, लेकिन मदद नहीं मिलने पर सभी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। शोर सुनकर वहां से निकल रहे निवासियों ने मेंटेनेंस टीम को सूचना दी। कर्मचारी ने आकर चाबी से दरवाजा खोलकर सभी को लिफ्ट से बाहर निकाला।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 25 फरवरी 2025 का प्रमुख समाचार “बिना एनओसी निर्माण कार्य करने पर जेपी विशटाउन पर 12 लाख का जुर्माना” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-133 स्थित जेपी विश टाउनशिप पर स्वीकृति लिए बिना निर्माण कार्य करने पर 12 लाख का जुर्माना लगा है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के आइजीआरएस पोर्टल की गई शिकायत के आधार पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने की है। बता दें कि पिछले दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से निर्माण कार्य पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप की की पाबंदियां लगाई थीं। फिर भी जेपी विश टाउनशिप में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री के आइजीआरएस पोर्टल पर किंग्सटन पार्क अपार्टमेंट निवासी विनीत ने की थी। शिकायत मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम 23 जनवरी को निरीक्षण करने पहुंची। मौके पर आरएमसी प्लांट चलता मिला। आनलाइन जवाब मांगा गया, नहीं मिलने पर टीम ने दोबारा 11 फरवरी को निरीक्षण किया, जिसमें बिना एनओसी लिए आरएमसी प्लांट और डीजी सेट का संचालन व निर्माण कार्य होता पाया गया। रा मटेरियल खुला पड़ा था। था। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बंद का नोटिस थमा दिया, लेकिन काम रोके बिना निरंतर जारी रहा। इसके बाद 12 लाख का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने का भुगतान न करने पर अब फिर से कार्रवाई की जाएगी। आरएमसी प्लांट के लिए दिए गए आवेदन को 26 जनवरी को निरस्त किया गया था, जिसके बाद 27 जनवरी से कुल 24 दिन के लिए 50,000 रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 12 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित किया गया है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिनिधि को आरएमसी प्लांट का संचालन बंद रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
दैनिक जागरण के 25 फरवरी 2025 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “दो अंडरपास बनाने के लिए पांच पांच कंपनियों ने दिखाई रुचि, 181 करोड़ का बजट खर्च कर अप्रैल में शुरू होगा काम” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर प्राधिकरण दो नए अंडरपास झट्टा (16.900 किमी चैनेज पर) व सुल्तानपुर गांव (6.10 किमी चैनेज पर) के सामने बनाएगा। इन दोनों अंडरपास के निर्माण के लिए पांच-पांच कंपनियां आगे आईं हैं। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके बाद दोनों अंडरपास के लिए एक-एक कंपनी का चयन किया जाएगा। इन दोनों कंपनियों को एक साल में अंडरपास का निर्माण पूरा करना होगा। इन दोनों अंडरपास से 30 आवासीय सेक्टर और 20 गांव के लोगों को राहत मिलेगी। दोनों का काम अप्रैल में शुरू हो सकता है। दोनों अंडरपास डायाफ्राम तकनीक से किया जाएगा निर्माणः इस बार बनाए जाने वाले अंडरपास में तकनीक का बदलाव किया गया है। वर्ष 2020 के बाद एक्सप्रेस वे पर कोंडली, एडवंट और सेक्टर-96 अंडरपास बाक्स पुशिंग तकनीक पर बनवाए गए थे। इसमें लगातार एक्सप्रेस वे की सड़क धंसने की समस्याएं सामने आयी थीं। इसलिए अब की बार अंडरपास निर्माण के लिए प्राधिकरण डायाफ्राम तकनीक का चयन किया है। इसमें बगैर खोदाई के डायाफ्राम वाल कास्ट की जाएगी। इसके बाद दो तरफ जमीन के अंदर यह दीवार बनाकर उसके ऊपर अंडरपास की छत ढाल दी जाएगी। नीचे दोनों दीवारों व छत के बीच की मिट्टी खोदाई कर निकाली जाएगी। इसके बाद नीचे की सड़क का काम शुरू होगा। इसी तरह से दोनों लेन का काम प्राधिकरण करवाएगी। इसके कारण कुछ दिनों तक ट्रैफिक का संचालन प्रभावित रहेगा।
दैनिक जागरण के अंक में अगला प्रमुख समाचार “ग्रेटर नोएडा के प्रियांशु ने केबीसी में जीते 12.50 लाख रुपये ” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर जीटा वन निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु चमोली ने कौन बनेगा करोड़पति में 12.50 लाख रुपये जीते। सोमवार को प्रसारित हुए कौन बनेगा करोड़पति में वह परिवार संग पहुंचे थे। प्रियांशु सेक्टर जीटा वन के महालक्ष्मी ग्रीन मेंशन सोसायटी में रहते हैं। प्रियांशु आइआइटी दिल्ली से कंप्यूटर मैकेनिक्स में बीटेक कर रहे हैं। मूलरूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के निवासी हैं। प्रियांशु ने आइआइटी में अपने पहले साल के दौरान तीन सहपाठियों को ट्यूशन देने की पहले की थी, जो अपनी टर्म परीक्षा में असफल हो गए थे। प्रियांशु के ट्यूशन से तीनों ने अच्छे अंक हासिल किए। प्रियांशु ने कौन बनेगा करोड़पति में बताया कि वह अपनी जीती राशि को समाज की बेहतरी के लिए विकसित कर रहे तकनीक में प्रयोग करेंगे। माता-पिता उनके साथ केबीसी में गए थे। पिता मनोज चमोली ने बताया कि प्रियांशु ने डीपीएस ग्रेनो से 10वीं व 12वीं की है। मनोज डीपीएस में लाइब्रेरियन हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।
देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।