मंगलवार रात सेक्टर सिग्मा 4 स्थित घर के कमरे में छात्रा खुशबू (19) का शव फंदे से पंखे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप लगाया है कि 9 जुलाई को छात्रा नॉलेज पार्क के केसीसी कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। जहां कॉलेज में उस पर नकल करने का झूठा आरोप लगाया गया। जिसके बाद से वह तनाव में थी।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 31 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “नकल के आरोप से परेशान बीटेक की छात्रा ने दी जान” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि शारदा विश्वविद्यालय के बाद अब जीएनआईओटी कॉलेज की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा ने तनाव में आकर जान दे दी। मंगलवार रात सेक्टर सिग्मा 4 स्थित घर के कमरे में छात्रा खुशबू (19) का शव फंदे से पंखे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप लगाया है कि 9 जुलाई को छात्रा नॉलेज पार्क के केसीसी कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। जहां कॉलेज में उस पर नकल करने का झूठा आरोप लगाया गया। जिसके बाद से वह तनाव में थी। छात्रा के भाई विकास पंडित की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने केसीसी कॉलेज प्रबंधन व कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार के वैशाली जिले की निवासी खुशबू सिग्मा-4 स्थित ग्रैंड फोर्ट सोसाइटी में सपरिवार रहती थी। पिता राजवल्लभ पंडित ईंट भट्ठा कारोबारी हैं। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी खुशबू नॉलेज पार्क के जीएनआईओटी कॉलेज से बीटेक (एआईबीएस) प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस को दी शिकायत में विकास ने कहा कि जीएनआईओटी कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र केसीसी कॉलेज था। 9 जुलाई को खुशबू वहां परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के दौरान वह वॉशरूम में गई थी। आरोप है कि वहां से वापस आने पर शिक्षक ने सीट पर नकल की पर्ची मिलने की बात कहकर खुशबू की उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली। बदले में छात्रा को नई उत्तर पुस्तिका दी गई थी। आरोप है कि तभी से छात्रा तनाव में चल रही थी। विकास ने केसीसी कॉलेज प्रबंधन व एग्जाम कंट्रोलर के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें जीएनआईओटी कॉलेज के शिक्षक भी शामिल हुए।
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “आनंद आश्रय की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं बुजुम” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर पाई-2 की आनंद आश्रय सोसाइटी में बुधवार सुबह बुजुर्ग महिला (65) करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंस रहीं। इससे उनकी तबीयत खराब हो गई। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में काम कर रहे सुरक्षाकर्मी और कर्मचारियों को लिफ्ट का दरवाजा भी नहीं खोलने आता है। लिफ्ट के रख-रखाव में भी प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है।
निवासी अमित भाटी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पीड़िता गोदावरी टावर के बेसमेंट से ऊपर जाने के लिए लिफ्ट देर में चढ़ीं। लिफ्ट झटका देते हुए दूसरे और तीसरे तल के बीच रुक गई। उन्होंने कुछ तक दरवाजा खुलने का इंतजार किया। जब नहीं खुला तो वह सुरक्षा अलार्म बचाने के साथ लिफ्ट का गेट पीटने लगीं। करीब 20 मिनट तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली। महिला के फंसने की सूचना मिलते ही निवासियों ने मेंटेनेंस कर्मचारियों को जानकारी दी। उन्होंने लिफ्ट की चाबी से दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। निवासियों ने डंडे और लोहे की रॉड से लिफ्ट का दरवाजा खोला और महिला को सुरक्षित बाहर निकला। महिला को बीपी की शिकायत है। लिफ्ट में घुटन के कारण कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। उदयवीर नगर ने बताया कि सूचना मिलने पर मेंटेनेंस कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मी लिफ्ट के पास पहुंचे। सेंटेनेंस टीम का है कि लिफ्ट का रखरखाव ठीक से किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही लिफ्ट की नई चाबियां मंगाई गई हैं जो ठीक काम कर रही हैं। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस कर्मचारियों के पास लिफ्ट को खोलने की चाबी भी सही नहीं है। निवासी विकास तिवारी ने बताया कि सोसाइटी की लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। रजिस्ट्रेशन में सभी सुरक्षा उपकरण और दस्तावेज लगाए जाते हैं लेकिन अब भी सुरक्षा उपकरण पूरे नहीं हैं। लिफ्ट में सबसे जरूरी एंटी रेस्क्यू सिस्टम होता है, वह भी नहीं है।
अमर उजाला ने 31 जुलाई 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “टीवी डिबेट में मारपीट के मामले में मौलाना समेत चार पर मुकदमा दर्ज ” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सपा सांसद डिंपल यादव पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में टीवी डिबेट के दौरान मारपीट को लेकर मौलाना साजिद रशीदी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीवी पर लाइव डिबेट के दौरान मारपीट मामले में चैनल प्रबंधन की तरफ से कोतवाली सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सपा सांसद डिंपल यादव पर पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कुछ दिन पहले अशोभनीय टिप्पणी की थी। मंगलवार को नोएडा के एक चैनल के लाइव डिबेट में मौलाना साजिद रशीदी पहुंचे थे। डिबेट में सपा नेता कुलदीप भाटी व अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने रशीदी को थप्पड़ मार दिया था। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि इस मामले में न्यूज चैनल की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मौलाना साजिद रशीदी, श्याम सिंह, मोहित नागर, कुलदीप भाटी पर एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरी तरफ मौलाना साजिद राशीदी ने भी थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह एक न्यूज चैनल के ऑफिस में मंगलवार को डिबेट में 3 बजकर 10 मिनट पर गए थे। डिबेट खत्म होने के बाद मेरे पास तीन अज्ञात लोग आए और गाली देने लगे। इनमें दो लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट कर की।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 31 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार “गैस रिसाव से फूड प्लाजा में लगी आग, दो दुकानें भी आईं चपेट में” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-27 के डी ब्लाक स्थित नोएडा प्राधिकरण की मार्केट में संचालित फूड प्लाजा में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग से पास को दो और दुकानें चपेट में आ गई। आग से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन कर्मी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग से सामान जल गया। प्राथमिक जांच में गैस रिसाव से आग लगना सामने आ रहा है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-27 में नोएडा प्राधिकरण ने दुकानें बनाकर किराए पर दी हैं। ब्लाक-डी में एक फूड प्लाजा है और दूसरी दुकान चाय काफी की है। फूड प्लाजा में बुधवार की दोपहर आग लग गई। सूचना पर टीम पहुंची। आग में कोई फंसा नहीं था। समय रहते काबू पा लिया गया।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “दोस्त की कनपटी पर गोली मार की हत्या ” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि दादरी कोतवाली क्षेत्र में युवक ने मोबाइल फोन से काल कर दोस्त को बुलाया और गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के भोगपुर गांव में बब्बल (23) परिवार के साथ रहते थे। वह ग्रेटर नोएडा की कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी गांव के ही विवेक से दोस्ती थी। मंगलवार की शाम रोज की तरह ही बब्बल ड्यूटी से बाइक पर घर लौट रहे थे। विवेक ने फोन कर बब्बल को बुलाया। गांव में विवेक के घर के पास पहुंचे तो उन्होंने बाइक रुकवाई। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान विवेक ने तमंचा से बब्बल की कनपटी पर गोली मार दी। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपित विवेक भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुन आपपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे। इस बीच आरोपित के तीन, साथी बब्बल को कार से अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपित कार में शव को छोड़कर फरार हो गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी समेत गांव पहुंचे। मृतक के भाई ने अभिषेक, विवेक, बिजेंदर और तपेश के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी अजीत कुमार ने बताया आरोपित अभिषेक व विजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपित समेत अन्य की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपकर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया है।