रेन वॉटर स्मार्ट टच फीचर के साथ इस दिन लॉन्च होगा रियलमी का नया मॉडल
Realme 12+ 5G
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 08:25 PM
Realme 12 Plus 5G: रियलमी का नया मॉडल अपने दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री करने वाला है। रियलमी 12 अपनी नई सीरीज को जल्द ही ला रहा है। Realme 12+ 5G रिलीज डेट 6 मार्च सामने आई है। रियलमी के इस स्मार्ट फोन में रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर दिया जाएगा। लोगों के लिए ये एंड्रॉइड एक मिड रेंज फोन साबित हो सकता है।
Realme 12+ 5G मॉडल
रियलमी ने इस शानदार नए मॉडल की लॉन्चिंग के बारे में सोशल मीडिया पर ट्वीट करके बताया। रियलमी ने बताया कि 6 मार्च को दोपहर 12 बजे इस नए फोन को लॉन्च किया जाने वाला है।
https://twitter.com/realmeIndia/status/1763067391930765796
रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर
रियलमी के इस नए मॉडल में रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर दिया गया है। इसका ये फीचर रियलमी के बाकी फोन से इसे अलग बनाता है। इस फीचर के कारण लोग इसे गीले हाथ से भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हाल ही में OnePlus ने भी एक टच फीचर के साथ में लेटेस्ट सीरीज लॉन्च की थी। रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर के लिए फोन में 120 हर्ट्ज का अमोल्ड पैनल दिया गया है।
नए मॉडल के की-फीचर्स
Realme 12+ 5G में 5000mAh की बैटरी है, जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के लॉन्चिंग टीजर से पता चल रहा है कि फोन के टॉप पर पंच-होल-स्टाइल का नोच भी होगा। इसके अलावा इस फोन की डिस्प्ले 6.67 इंच लंबी होगी। रियलमी का ये फोन करीब 190 ग्राम का हो सकता है। साथ ही इसकी मोटाई 7.87mm होगी।
ऐसा होगा नए स्मार्टफोन का कैमरा
रियलमी के मॉडल का अमोल्ड डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। रियलमी के स्मार्टफोन में OIS के साथ में 50MP Sony LYT600 का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। साथ ही रियलमी इस मॉडल में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा 16MP का हो सकता है। बाकि आप इस दमदार फोन को खरीदने के लिए थोड़ा इतंजार करना होगा।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।