
Recruitment in ONGC : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Recruitment in ONGC) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। (Recruitment in ONGC) सरकारी नौकरी के इच्छुक छात्र इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मैनेजर से लेकर फायरमैन तक के पदों पर वैकेंसी है। ओएनजीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन करना होगा।
ओएनजीसी में सीनियर लेवल में जनरल मैनेजर (एचएसई एंड फायर) और जनरल मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में एक-एक पद पर वैकेंसी है। वहीं एक्जीक्यूटिव लेवल में मटेरियल मैनेजमेंट के 6 पद, इलेक्ट्रिकल के 3 पद, ऑफसाइड, इंस्ट्रूमेंटेशन, फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स के 2 पद हैं। इसके बाद क्रैकर, मैकेनिकल, पॉलीमर, फायर और एसएपी का एक पद है।
योग्यता मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को साल का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है।
वेतन मैनेजर के पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवार को 2 लाख से लेकर 3 लाख रुपए तक प्रति महीने वेतन मिलेगा। वहीं एग्जीक्यूटिव के पदों पर जो लोग चुने जाएंगे, उनको 50 हजार रुपए से दो लाख रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2022
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें ongcindia.com