Red Light in the Sky : रहस्य बनी हुई है सीमा पर आसमान में दिखी टिमटिमाती लाल रोशनी
The mystery remains the twinkling red light seen in the sky on the border
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:11 PM
सांबा/जम्मू। पाकिस्तान से लगी सीमा पर रात आसमान में लाल टिमटिमाती रोशनी दिखी। इस मंजर को देखकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों चौकस हो गए। उन्होंने उस पर दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं, लेकिन वह रोशनी पाकिस्तान की ओर लौट गई। अनुमान है कि वह पाकिस्तानी ड्रोन थी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामगढ़ सब-सेक्टर में चमलियाल सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार देर रात ढाई बजे के आसपास पाकिस्तान की ओर आकाश में टिमटिमाती लाल रोशनी देखी, जो संभवत: ड्रोन थी। जवानों ने उसे मार गिराने के लिए दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं।
सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया, जिसके बाद चमलियाल, सपवाल और नारायणपुर सीमा चौकियों से सटे अग्रिम गांवों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन के जरिये क्षेत्र में कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया है। सूत्रों के अनुसार, अभियान के लिए बड़ी संख्या में तैनात बीएसएफ जवान दुग, चन्नी-सपवाल और आसमपुर गांवों के खुले मैदानों में तलाशी ले रहे हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।