RIL AGM 2025: अंबानी खोल सकते हैं नए प्लान्स का पिटारा, कहां और कैसे देखें LIVE?
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:11 PM
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) की 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आज (29 अगस्त 2025) आयोजित की जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के भाषण के साथ AGM की शुरुआत होने की उम्मीद है। इस बैठक में कंपनी की परफॉर्मेंस, भविष्य की रणनीति और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। अगर आप भी इस बहुप्रतीक्षित बैठक को लाइव देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीकों से आप इसे आसानी से घर बैठे देख सकते हैं। RIL AGM 2025
कितने बजे शुरू होगी बैठक?
रिलायंस की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, AGM की शुरुआत 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगी। इस बार भी AGM को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों के ज़रिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
AGM 2025 को लाइव कैसे देखें?
JioEvents वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग
आप AGM को Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर https://jioevents.jio.com/meetingportal/rilagm/joinmeeting इस लिंक के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा AGM की लाइव स्ट्रीमिंग Reliance Updates यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगी। हमने इस खबर के अंत में सीधा लिंक भी जोड़ा है जहां से आप दोपहर 2 बजे के बाद इवेंट को देख सकते हैं।
AGM 2025 में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
AGM में मुकेश अंबानी कई अहम योजनाओं और नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान कर सकते हैं इनमें शामिल हो सकते हैं।
Jio IPO की घोषणा: जिसका निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
FMCG सेक्टर से जुड़ी रणनीति: JioMart और नए ब्रांड्स को लेकर जानकारी मिल सकती है।
JioBrain प्रोजेक्ट: कंपनी का AI पर आधारित नया इनोवेशन।
5G और 6G नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर: Jio की अगली तकनीकी छलांग पर अपडेट।
iPhone पर RCS मैसेजिंग: Apple और Jio की संभावित साझेदारी पर भी खुलासा हो सकता है।
हाल ही में रिलायंस ने JioCinema और Disney+ Hotstar को मर्ज कर एक नया प्लेटफॉर्म JioHotStar लॉन्च किया है। AGM में इसके विस्तार और कंटेंट रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। RIL AGM 2025