Rafale fighter planes will see in Republic Day 2022[/caption]
इस साल, गणतंत्र दिवस परेड में आजादी का अमृत महोत्सव (Aajhadi Ka Amrut Mahotsav) समारोह को चिह्नित करने के लिए भारतीय वायु सेना (Air Force), थल सेना (Army) और नौसेना (Navy) के पांच राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale fighter planes) सहित कुल 75 विमानों के साथ "अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट" होने जा रहा है।
"गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ पर होने वाला अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट, जिसमें वायुसेना, सेना और नौसेना के विमानों सहित 75 विमान शामिल हेंगे। यह आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अनुरूप है।" यह वायु सेना पीआरओ विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने कहा।
राजपथ पर 12 राज्यों और 9 केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां दिखाई जाएंगी। 26 जनवरी को राजपथ पर अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, त्रिपुरा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की झांकियां दिखाई जाएंगी।
इस बार सरकार ने उन लोगों को आमंत्रित किया है जो हाशिए पर हैं और उन्हें भव्य समारोह देखने का मौका नहीं मिला है। इनमें रिक्शा चालक, ऑटो चालक, सफाई कर्मचारी, फ्रंटलाइन कार्यकर्ता समेत अन्य शामिल हैं।
>> यह जरूर पढ़े:- PM Modi's New Car: Mercedes-Maybach जो गोलियां, बम धमाकेा को आसानीसे झेल सकती है
Drone Swarming[/caption]
साथ ही, IIT (Indian Institute of Technology) दिल्ली के एक स्टार्टअप को राजपथ पर 1000 UAV का उपयोग करके ड्रोन स्वार्मिंग (Drone Swarming) को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसके साथ ही भारत इस पैमाने का ड्रोन शो पेश करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि, देश में पहली बार इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के दौरान 1,000 ड्रोन से युक्त 'ड्रोन शो' आयोजित किया जाएगा। चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत ड्रोन शो करने वाला चौथा देश होगा।