First Parade Celebration on the occasion of Republic Day Celebrations 1950[/caption]
इस फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान किल्ली स्थित राजपथ पर एक और भारतीय सैन्य की ताकत दिखाई जाएगी तो दूसरी और भारत में बसनेवाली विविधता में एकता की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।
इस गणतंत्र दिवस समारोह के दिन पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (India-Pakistan War) में विजय प्राप्ति के 50 साल पूरे होने के पर्व पर युद्ध में विजय प्राप्ति की झलक भी राजपथ पर देखने को मिलने वाली है।
भारतीय सेना के सबसे ताकदवार, सबसे ज्यादा खतरनाक स्पेशल फोर्सेस पैरा कमांडो (Special Forces Para Commando) भी राजपथ पर कदम ताल करते नजर आएंगे।
>> यह भी पढ़े:- अमर जवान ज्योति की लौ बुझी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में विलीन हो गई
आपको बता दू की, इस साल पहली बार वायुसेना के 75 एयरक्राफ्ट (आज़ादी का अमृत महोत्सव होने के अवसर पर) राजपथ पर अपनी ताकत दिखाएंगे।
इसमें सबसे ख़ास रफाल एयरक्राफ्ट का भी सहभाग होगा और एयरक्राफ्ट 75 का आकार बनाते हुए 17 जगुआर एक साथ दिल्ली के राजपथ से आकाश में उड़ान भरेंगे।
फुल ड्रेस रिहर्सल और आगामी गणतंत्र दिन (73th Republic Day Celebrations) को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है की, इंडिया गेट, राजपथ पर आने से बचे।
इसके साथ ही सुरक्षा के कारणों से कई मेट्रो स्टेशन भी बंद किए गए है।