
भारत की हर रसोई में पनीर का अपना खास महत्व है। जन्मदिन से लेकर त्यौहार तक, पनीर की थाली हमेशा किसी को भी खास महसूस कराती है। लेकिन घर की पनीर की सब्जी और रेस्टोरेंट की क्रीमी, मलाईदार पनीर वाली डिश का स्वाद अक्सर अलग ही होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका घर भी वही रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी पनीर तैयार करे, तो पनीर यखनी इसका बेस्ट विकल्प है। बिना प्याज और टमाटर के, सिर्फ कुछ चुने हुए मसालों और क्रीम के साथ तैयार यह डिश आपके खाने के अनुभव को रेस्टोरेंट जैसा बनाएगी। Paneer Yakhani Recipe
पनीर – 200-250 ग्राम (कटे हुए)
घी / तेल – 2 बड़े चम्मच
तेज पत्ता – 1
दालचीनी – 1 टुकड़ा
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
काजू – 10-12 (भिगोए हुए)
बादाम – 4-5 (भिगोए हुए, छिले हुए)
पॉपी सीड्स – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 2
ताजा दही – ½ कप
केसर – 4-5 धागे
कसूरी मेथी – 1 छोटी चम्मच
सफेद मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
धनिया – 1 बड़ा चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
सौंफ – 1 चम्मच
काली मिर्च – ½ चम्मच
लाल मिर्च – 4
इलायची – 4
पहला स्टेप : एक पैन गरम करें और उसमें साबुत मसाले – धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, लाल मिर्च और इलायची हल्का भूनें। ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पिस लें।
दूसरा स्टेप : ग्रेवी बनाने के लिए भीगे काजू-बादाम, पॉपी सीड्स, हरी मिर्च और दही को मिक्सी में स्मूद पेस्ट बना लें।
तीसरा स्टेप : पैन में घी/तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता, दालचीनी और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें। अब इसमें तैयार काजू-बादाम का पेस्ट डालें। सफेद मिर्च पाउडर और नमक डालकर कुछ मिनट भूनें।
चौथा स्टेप : थोड़ा पानी डालकर मसाले को मिलाएं। इसमें तैयार मसाला, कसूरी मेथी, क्रीम और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब कटे हुए पनीर डालें और ऊपर से थोड़ा मसाला छिड़कें।
पांचवां स्टेप : कवर करके 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अंत में बारीक कटा हरा धनिया और लंबी कटी हरी मिर्च डालकर गर्मागरम परोसें। Paneer Yakhani Recipe