बेटों के ताने झेल रहे रिटायर्ड फौजी का अनोखा बदला – 4 करोड़ दान कर दिए!
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:39 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:39 AM
तमिलनाडु के पदवेडु स्थित श्री रेणुगांबाळ अम्मन मंदिर में उस समय सब चौंक गए जब मंदिर की हुंडी से लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति के दस्तावेज़ मिले। मंदिर प्रशासन द्वारा दान के रिकॉर्ड की नियमित जांच के दौरान यह खुलासा हुआ।
दस्तावेज़ों की जांच से पता चला कि यह संपत्ति किसी और ने नहीं, बल्कि विजयन नामक एक रिटायर्ड फौजी ने दान की थी। यह कदम उन्होंने पारिवारिक कलह, खासकर बेटों द्वारा लगातार ताने और तिरस्कार के चलते उठाया।
शांति की तलाश में भगवान की शरण
विजयन, जो सेना से रिटायर हो चुके हैं, ने बताया कि वह पत्नी से लंबे समय से अलग रह रहे हैं और परिवार में लगातार अपमान का सामना कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने 8 और 10 मई को दो अलग-अलग दिन मंदिर की हुंडी में दो संपत्तियों के रजिस्टर्ड कागज़ात रख दिए।
उनका कहना है कि यह फैसला उन्होंने आत्मिक शांति के लिए लिया। हालांकि, इस दान के बाद उनके परिवार वालों की तरफ से धमकियां मिल रही हैं और मामला अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है।
और भी दान की योजना
पुलिस और प्रशासन के अनुसार, विजयन ने यह भी संकेत दिया है कि वह एक और संपत्ति को तिरुपति मंदिर में दान करने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अपनों से मन दुखी हो जाए, तो भगवान ही आख़िरी सहारा बनते हैं।
प्रशासन ने शुरू की जांच
दान में दी गई संपत्ति की वैधता और स्वेच्छा से किए गए दान की पुष्टि के लिए तिरुवन्नामलाई HR&CE विभाग के सहायक आयुक्त शन्मुगम सुंदरम के निर्देश पर जांच शुरू हो चुकी है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि यह दान किसी दबाव या कानूनी उलझन में न किया गया हो।
पुरानी गाड़ियों के लिए खतरे की घंटी, 1 जुलाई से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल