माथे पर भस्म लगाने वालों की खोलेंगे पोल : तेज प्रताप यादव
भारत
RP Raghuvanshi
03 Jan 2023 10:07 PM
भारत
RP Raghuvanshi
03 Jan 2023 10:07 PM
बिहार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव जो कि राजद पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे भी हैं, ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक नया बयान दिया है। जिसमें वे यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "माथे पर भस्म लगा मुझे बदनाम करने वालो कान खोलकर सुन लो, खुद को बड़ा शरीफ समझ रहे हो,वक़्त आ गया है तुम्हारी बुराइयों की पोल खोलने का,ना परिवार ना समाज,मुँह छिपाने के लिए ये दुनिया भी कम पड़ेगी,सारे सबूतों के साथ तुम्हारी गंदगी सबके सामने लाने जा रहा हूं, अब ये दुनिया देखेगी तुम्हारी असलियत।"
किसे बना रहे हैं निशाना इस पोस्ट के जरिये
हालांकि अभी इस पोस्ट के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही यह पता चल पाया है कि तेज प्रताप यादव इस पोस्ट के जरिये किस राजनितिक या अन्य व्यक्ति पर निशाना साध रहे हैं। उनके द्वारा फेसबुक पर किये गए इस पोस्ट पर तेज प्रताप के समर्थक जम कर प्रतिक्रिया कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि स्थिति चाहे कोई भी हो तेजू भईया हम आपके साथ हैं।
हमेशा ही सुर्खियों में छाये रहते हैं तेज प्रताप
बिहार पॉलिटिक्स में तेज प्रताप यादव का नाम अक्सर ही छाया रहता है और सिर्फ राजनीति ही नहीं वे अन्य कई मुद्दों के कारण भी अपने सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी पर भी कुछ आरोप लगाए थे और साथ न रहने की बात की थी। उनका कहना था कि परिवार के मुखिया के बीमार होने जैसे मुश्किल समय में उनकी पत्नी उनसे एक बड़ी रकम की मांग कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी ने उनकी मां को बहुत कष्ट दिया है। तेज प्रताप यादव की पत्नी का नाम ऐश्वर्या है और तेज प्रताप ने उनपर परिवार को तकलीफ पहुंचाने के कई आरोप लगाए हैं।