RIP Keshub Mahindra -महिंद्रा ग्रुप को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले केशब महिंद्रा का 99 साल मे निधन

Picsart 23 04 12 12 39 17 076
locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar01 Dec 2025 01:30 AM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n

हाल ही में अरबपतियों की लिस्ट में हुए थे शामिल -

\nकेशव महिंद्रा का नाम हाल ही में भारत के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुआ था। फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में इन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। इन्होंने भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति होने का खिताब अपने नाम किया। आज अपने निधन के बाद ये अपने पीछे करीब 1.2 अरब डालर की संपत्ति छोड़ गए हैं।\n

जानते हैं केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) के बारे में विस्तार से

\nकेशब महिंद्रा का जन्म 9 अक्टूबर 1923 को शिमला में हुआ था। अमेरिका की पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद साल 1947 में अपने पिता की कंपनी में इन्होंने काम करना शुरू किया। रिश्ते में ये जाने-माने व्यवसाई आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra's Uncle) के चाचा थे। साल 1963 में इन्हें महिंद्रा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था। करीब 48 साल तक महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन के रूप में कमान संभालते हुए इन्होने महिंद्रा ग्रुप को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।\n

निभाई ये जिम्मेदारियां -

\nअपने कार्यकाल के दौरान केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) का फोकस यूटिलिटी से जुड़े वाहनों के निर्माण में ग्रोथ और इनकी बिक्री बढ़ाने पर रहा। विलीज-जीप को पहचान देने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। ये कंपनी कानून और मोनोपोलिस्टिक एंड रिस्ट्रिक्टिव ट्रेड प्रैक्टिसेज (MRTP) और सेंट्रल एडवाइजरी काउंसिल ऑफ इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न सरकारी समितियों में भी अहम भूमिकाओं में शामिल थे। साल 2004 से 2010 तक यह प्रधानमंत्री के व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य भी रहे। केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) ने टाटा स्टील, टाटा केमिकल्स, आईसीआईसीआई, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, आईएफसी और इंडियन होटल्स जैसी कंपनियों के बोर्ड ऑफ काउंसिल में भी काम किया।\n

उद्योग जगत में केशब महिंद्रा को मिले ये अवार्ड-

\nसाल 1963 से लेकर 2012, 48 सालों तक महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाला। व्यापार के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के लिए इन्हें साल 1987 में फ्रांसीसी सरकार द्वारा शेवेलियर डी ल' ऑरड्रे नेशनल डे ला लीजन डी' होनूर एवं साल 2007 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।\n

इनके निधन से व्यापार जगत में दौड़ी शोक की लहर -

\nकेशब महिंद्रा के निधन से व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी कुछ दिन पहले ही अरबपतियों के लिस्ट में शामिल होने की वजह से यह सुर्खियों में छाए हुए थे, अब अचानक इनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे कॉर्पोरेट जगत में मातम छा गया है।\n

Bathinda Military Station- पंजाब के बठिंडा आर्मी कैंप में फायरिंग, 4 जवान शहीद

","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/04/Picsart_23-04-12_12-39-17-076.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/04/Picsart_23-04-12_12-39-17-076.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-04-12T18:17:02+05:30","dateModified":"2025-12-01T01:30:36+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"नेशनल"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि