RIP Raju Srivastava- नहीं रहें कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, एम्स में ली अंतिम सांस
राजू श्रीवास्तव
भारत
RP Raghuvanshi
21 Sep 2022 04:24 PM
RIP Raju Srivastava- पूरी दुनिया को हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज सबको रुला कर इस दुनिया से चले। जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने पड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले 42 दिनों से उनका इलाज चल रहा था।
10 अगस्त से लगातार राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) एम्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे जहां पर आज उन्होंने आखिरी सांसे ली। राजू श्रीवास्तव का यूं दुनिया से चले जाना भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।