Ghaziabad News : राइजिंग स्टार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:39 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:39 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः आध्यात्मिक नगर के इंमैंटेक संस्थान में वार्षिकोत्सव राइजिंग स्टार का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का उदघाटन संस्थान के चेयरमैन के एस गुप्ता, कार्यकारी निदेशक डॉ पंकज ए गुप्ता, निदेशक डॉ लतिका गुप्ता व सचिव क्षितिज अग्रवाल ने किया। कार्यकारी निदेशक डॉ पंकज ए गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरती है और उनका आत्मविश्वास बढता है। अतः छात्र-छात्राओं को ऐसे आयोजन में अवश्य भाग लेना चाहिए। समारेाह में डांस, गायन, बिजिनस प्लान, लैन गेम्स, वॉल पेंटिंग, विजिटिंग कार्ड मेकिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिता हुई जिसमें सभी पाठयक्रमों के छात्र.छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हिना मेेहता, डॉ दीपक सक्सेना, डॉ के के मित्तल, डॉ सुबोध कुमार, डॉ, अजयपाल सिंह, डॉ पुष्पराज सिंह आदि ने भी समारोह में योगदान दिया।