विज्ञापन
बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पूर्व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रितु जायसवाल ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Bihar News : बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पूर्व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रितु जायसवाल ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित बीजेपी कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। रितु जायसवाल का RJD छोड़कर BJP में शामिल होना विपक्षी खेमे के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक झटका माना जा रहा है। वह लंबे समय से लालू-तेजस्वी खेमे से जुड़ी रही हैं और उन्हें तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता था। Bihar News
रितु जायसवाल 2020 में RJD के टिकट पर परिहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2021 से 2023 तक उन्होंने पार्टी की प्रवक्ता के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिससे RJD को सीधा नुकसान हुआ और परिहार सीट पर पार्टी उम्मीदवार की हार में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। बताया जाता है कि इस चुनाव में उनके प्रभाव ने करीब 64 हजार वोटों को प्रभावित किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने शिवहर सीट से भी किस्मत आजमाई, लेकिन वहां भी उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। Bihar News
सीतामढ़ी जिले की सिंहवाहिनी पंचायत से राजनीतिक सफर शुरू करने वाली रितु जायसवाल ने 2016 में मुखिया पद का चुनाव जीतकर स्थानीय स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी। ग्रामीण राजनीति में सक्रिय भूमिका के चलते उन्हें ‘मुखिया दीदी’ के नाम से भी पहचान मिली। उन्हें ‘आदर्श युवा सरपंच सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया है। बीजेपी जॉइन करने से पहले ही रितु जायसवाल ने 24 मई को अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर इसका संकेत दे दिया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि वह 26 मई को पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता लेंगी। Bihar News
विज्ञापन