बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की हार के बाद पार्टी के भीतर मंथन की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन इसके उलट अब संगठन के अंदर ही बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Bihar News : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की हार के बाद पार्टी के भीतर मंथन की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन इसके उलट अब संगठन के अंदर ही बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले नेताओं को लेकर उठे सवालों ने पार्टी में नई सियासी हलचल पैदा कर दी है। इस विवाद के केंद्र में राजद विधायक भाई वीरेंद्र और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव आमने-सामने आ गए हैं। Bihar News
मनेर विधानसभा से राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने हाल ही में बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के लिए संगठनात्मक कमजोरियों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी जिन कुछ लोगों पर सबसे ज्यादा भरोसा करती है, उनका जमीनी स्तर पर कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग नेतृत्व के बेहद करीब रहकर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं और संगठन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाई वीरेंद्र के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने सवाल उठाया कि आखिर भाई वीरेंद्र ने पार्टी के लिए अब तक क्या योगदान दिया है। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया। Bihar News
शक्ति यादव की टिप्पणी के बाद भाई वीरेंद्र ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब शक्ति यादव राजनीति में सक्रिय भी नहीं थे, तब से वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि उनका राजनीतिक सफर कई दशक पुराना है और उन्होंने हमेशा पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने शक्ति यादव से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक कर दिया तो उनके लिए जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। भाई वीरेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग तेजस्वी यादव की छवि का इस्तेमाल कर निजी लाभ उठाने का प्रयास करते हैं, जबकि वह स्वयं केवल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से राजनीति कर रहे हैं। Bihar News
भाई वीरेंद्र ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उनके सर्वोच्च नेता लालू प्रसाद यादव हैं और लालू यादव ने ही तेजस्वी यादव को पार्टी का नेतृत्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि उनकी निष्ठा सिर्फ लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के प्रति है। साथ ही उन्होंने शक्ति यादव को संयम बरतने की सलाह देते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह कई ऐसे तथ्यों का खुलासा करेंगे, जिनसे राजनीतिक विवाद और बढ़ सकता है। Bihar News
इस पूरे विवाद की शुरुआत शक्ति यादव की उस प्रतिक्रिया से हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष में रहते हुए हर नेता की जिम्मेदारी पार्टी को मजबूत करने की होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने संगठन के लिए क्या योगदान दिया है। शक्ति यादव ने यह भी कहा कि राजद सामाजिक न्याय और समान सम्मान की राजनीति करने वाली पार्टी है, इसलिए किसी भी नेता को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। Bihar News
विज्ञापन