विज्ञापन
बिहार की राजनीति एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गर्मा गई है। लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा में हाल ही में हुए बदलाव को लेकर पहले से ही सियासी घमासान जारी था, लेकिन अब इस बहस में नया मोड़ आ गया है।

Bihar News : बिहार की राजनीति एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गर्मा गई है। लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा में हाल ही में हुए बदलाव को लेकर पहले से ही सियासी घमासान जारी था, लेकिन अब इस बहस में नया मोड़ आ गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के पटना दौरे के दौरान उनकी Z+ श्रेणी की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तीखे सवाल उठाए हैं, जिससे राज्य की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है। Bihar News
राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता कंचना यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहन भागवत को दी गई Z+ श्रेणी की सुरक्षा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब मोहन भागवत न तो सांसद हैं, न विधायक और न ही किसी संवैधानिक पद पर हैं, तो उन्हें इतनी उच्च स्तरीय सुरक्षा किस आधार पर दी गई है। कंचना यादव ने आगे कहा कि एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) जैसी सुरक्षा व्यवस्था आमतौर पर देश के शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को मिलती है, ऐसे में एक गैर-सरकारी संगठन के प्रमुख को यह सुविधा क्यों दी जा रही है, यह समझ से परे है। राजद प्रवक्ता ने तर्क दिया कि RSS एक संगठन है, जिसे कई बार गैर-सरकारी संस्था के रूप में परिभाषित किया गया है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि दुनिया में किसी भी NGO प्रमुख को इस स्तर की सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने का क्या आधार है। Bihar News
इसी मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए राजद ने बिहार सरकार और भाजपा पर भी हमला बोला है। कंचन यादव ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती कर उनकी सुरक्षा को कमजोर किया गया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव और राबड़ी देवी दोनों पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जबकि राबड़ी देवी वर्तमान में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा में कमी किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा हाल ही में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद कई बदलाव किए गए हैं। समीक्षा के बाद तेजस्वी यादव की सुरक्षा यथावत रखी गई, जबकि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा घटा दी गई। वहीं तेज प्रताप यादव को एक अंगरक्षक प्रदान किया गया है, जबकि सांसद मीसा भारती को दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं। Bihar News
विज्ञापन