Road Accident : गुजरात में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, 15 जख्मी
Noida News
भारत
चेतना मंच
18 Oct 2022 04:26 PM
Road Accident : अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा में नेशनल हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लाख जख्मी हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया।
Road Accident :
जानकारी के मुताबिक वडोदरा के कपूराई ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक लग्जरी बस और ट्रेलर ट्रक एक ही दिशा में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों की वाहनों की गति बेहद तेज थी और दोनों एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में अपने वाहनों की गति और तेज कर रहे थे। बताया जाता है कि गेहूं से लदे ट्रक को बस ओवरटेक कर रही थी। उसी समय बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने घायलों को वडोदरा के अस्पताल में दाखिल कराया है। दुर्घटना के कारण नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया।