Road Accident : असम : लोहित नदी में डुबकी लगाकर लौट रहे तीन तीर्थयात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 14 घायल
Three pilgrims returning after taking a dip in Lohit river died in a road accident, 14 injured
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 09:33 AM
मोरीगांव (असम)। असम (Assam) के मोरीगांव (Morigaon) जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर तीर्थयात्रियों (Pilgrims) को ले जा रहे एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धरमतुल इलाके में वाहन और ट्रक की टक्कर हुई।
पुलिस के मुताबिक मृतकों में से एक की पहचान भूपाल अधिकारी (Bhupal Adhikari) के रूप में हुई है, जबकि अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्त की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कुल 17 तीर्थयात्री रविवार को ‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर लोहित नदी में डुबकी लगाने के बाद अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंडा से गुवाहाटी लौट रहे थे।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida