Road Accident : केरल : अलप्पुझा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
Five people died in a road accident in Alappuzha
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:27 AM
अलप्पुझा। केरल के अलप्पुझा जिले में सोमवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अलप्पुझा के पास अंबालापुझा में यह दुर्घटना उस समय हुई, जब एक कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक, ये पांचों लोग तिरुवनंतपुरम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भोजनालय में संविदा कर्मचारी थे। वे एक शादी समारोह में शामिल होने अलप्पुझा जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसा देर रात डेढ़ बजे के करीब हुआ। कार में सवार पांचों लोग मारे गए। ट्रक का चालक और खलासी हिरासत में हैं।
Road Accident : Five killed in road accident in Kerala
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पांचों शवों को अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
श–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच