रॉयल एनफील्ंड अपनी इस पॉपुलर बाइक का मिड-लाइफ अपडेट लेकर आ रही है। तो अपडेटेड मॉडल 2026 के अंत तक भारतीय सड़कों पर देखा जा सकेगा। कंपनी ने EICMA 2025 और मोटोवर्स 2025 जैसे बड़े इवेंट्स में अपनी ज्यादा पावरफुल बाइक GT-R 750 को शोकेस किया था।

Royal Enfield Continental GT 650 : भारतीय बाइक बाजार में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का अलग ही जलवा है, खासकर युवाओं के बीच इस ब्रांड का क्रेज देखते ही बनता है। ऐसे में कंपनी अपने चर्चित मॉडल कॉन्टिनेंटल GT 650 (Continental GT 650) को एक बिल्कुल नए अवतार में पेश करने जा रही है। अगर आप भी इस आइकॉनिक कैफे-रेसर के नए वर्जन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है।
मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल एनफील्ंड अपनी इस पॉपुलर बाइक का मिड-लाइफ अपडेट लेकर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो अपडेटेड मॉडल 2026 के अंत तक भारतीय सड़कों पर देखा जा सकेगा। हाल ही में कंपनी ने EICMA 2025 और मोटोवर्स 2025 जैसे बड़े इवेंट्स में अपनी ज्यादा पावरफुल बाइक GT-R 750 को शोकेस किया था। इसके बावजूद, कंपनी की 650cc वर्जन को बंद करने की कोई योजना नहीं है, जो 650 फैन्स के लिए राहत की बात है।
नए मॉडल में कंपनी डिजाइन और तकनीकी पहलुओं में बड़े बदलाव करने जा रही है।
फीलहाल, कॉन्टिनेंटल GT 650 पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध है और इसकी कीमत लगभग 3.50 लाख से 3.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। नए अपडेट और बेहतर फीचर्स के साथ इसकी कीमत में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। रॉयल एनफील्ड की 650cc लाइन-अप में यह मॉडल इंटरसेप्टर 650 और क्लासिक 650 के बीच अपनी अहम जगह बनाए हुए है।
कॉन्टिनेंटल GT 650 अपनी रेट्रो स्टाइलिंग, स्मूद पावर डिलीवरी और तुलनात्मक रूप से किफायती कीमत के कारण ट्विन-सिलेंडर सेगमेंट में एक खास पहचान रखती है। आने वाला यह अपडेट न केवल पुराने ग्राहकों का भरोसा कायम रखेगा, बल्कि नए राइडर्स को भी अपनी ओर आकर्षित करेगा। कुल मिलाकर, 2026 के अंत में होने वाला यह लॉन्च इस कैफे-रेसर की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दे सकता है। Royal Enfield Continental GT 650