RRB JE Recruitment 2025: 2570 पदों पर सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी डिटेल!
भारत
चेतना मंच
01 Oct 2025 11:07 AM
RRB JE Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) समेत कई पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और स्थायी नौकरी का लाभ मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
आरआरबी जेई भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 तय की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS), केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट के कुल 2570 पदों को भरा जाएगा। विस्तृत विज्ञापन और पदवार विवरण जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होगा।
वेतन और आयु सीमा
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये का वेतन मिलेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें
जब विस्तृत विज्ञापन जारी होगा तो उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी, दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को उसका प्रिंट आउट भी निकाल लेना चाहिए।